बेटे की शादी में 50 से ज्यादा लोग बुलाने पर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर ने लगाया सवा 6 लाख का जुर्माना
भीलवाड़ा। देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही अनलॉक-1 चल रहा हो, मगर कोरोना वायरस को रोकने के लिए अब भी कई पाबंदियां लागू हैं। कोरोना काल में नियमों को दरकिनार कर बेटे की शादी करना एक पिता को भारी पड़ गया। उस पर सवा छह लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। राजस्थान में कोरोना महामारी के बीच संभवतया यह पहला मामला है, जिसमें इतना भारी जुर्माना लगा है।

58 लोगों को करना पड़ा क्वारंटाइन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजस्थान के भीलवाड़ा जिला कलेक्टर ने शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल होने पर दूल्हे के परिवार पर छह लाख 26 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। शादी में शामिल हुए 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक कोरोना मरीज की मौत भी हो चुकी है। शेष 58 लोगों को प्रशासन की ओर से क्वारंटाइन किया गया है। भीलवाड़ा जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के भदादा मोहल्ला निवासी घीसूलाल राठी के बेटे रिजुल की शादी 13 जून 2020 को हुई थी। शादी समारोह में 50 से अधिक मेहमानों के शामिल होने की अनुमति ली गई थी।

19 जून को कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
साथ ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पालना करने के लिए आश्वस्त भी किया गया था, लेकिन राठी द्वारा 13 जून 2020 को सम्मन्न हुए विवाह समारोह में पचास से अधिक व्यक्तियों को बुलाया गया था। साथ ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित नहीं की गई। इस वजह से कोरोना का संक्रमण फैला है। इस शादी समारोह में शामिल हुए 15 व्यक्ति 19 जून को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। अन्य लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है।
ऐसे तय हुआ कितना जुर्माना
इस संबंध में भीलवाड़ा तहसीलदार की ओर से सुभाष नगर पुलिस थाने में 22 जून को एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। शादी में 50 से शादी व्यक्ति बुलाए जाने पर राज्य सरकार को आईसोलेशन वार्ड, फेसेलिटी क्वारंटाइन सेंटर, आवास, भोजन, सेम्पल जांच, परिवहन, एम्बुलेंस व्यय आदि के रूप में सरकार को 6 लाख रुपए 26 हजार रुपए के राजस्व की हानि हुई है। यह राशि बतौर जुर्माना घीसूलाल राठी से वसूलकर मुख्यमंत्री सहायता कोष जिला कलेक्टर भीलवाड़ा में जमा करवाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications