Bharatpur Viral Video: जिम से लौट रहे लाला पहलवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने डंडों से भी पीटा

राजस्‍थान के भरतपुर में एडीजी क्राइम एमएन दिनेश ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के टिप्‍स दिए थे। उनके जाते ही वारदात हो गई।

firing bharatpur

राजस्‍थान के भरतपुर जिले में बदमाश बेखौफ हो रहे हैं। इसका ताजा बानगी जिला मुख्‍यालय पर गुरुवार को देखने के मिली है। भरतपुर शहर में काली की बगीची के पास एक युवक पर बदमाशों ने कहर बरपा दिया। पहले तो उन्‍होंने उसके पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फिर डंडों से जमकर पीटा।

Recommended Video

      भरतपुर: पहलवान के पैरों में बदमाशों ने मारी थी 4 गोली, जानें पूरा मामला

      पीड़ित गजेंद्र सिंह उर्फ लाला पहलवान कसरत करके जिम से घर लौट रहा था। रास्‍ते में वारदात हो गई। लाला पहलवान पूर्व पार्षद समुंदर सिंह का भाई है। गांव अनाह का रहने वाला है। गोली मारने व डंडों से पीटने वालों की अभी शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर हालत में लाला पहलवान को आरबीएम अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

      वारदात वीडियो में देखा जा सकता है कि लाला पहलवान पर फर्श पर गिरा हुआ है। अचेत है। तीन बदमाश उस पर फायरिंग व डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। सूचना पाकर सीओ सिटी सतीश वर्मा मौके पर पहुंचे। बता दें कि वारदात वाले दिन ही एडीजी क्राइम एमएन दिनेश भरतपुर आए थे और पुलिस अधिकारियों को कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के निर्देश दिए। उनके जाते ही वारदात हो गई।

      इधर, राज्‍यमंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इसे पुलिस की लापरवाही बताया। भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार के शासन में ना जमीन पर कोई सुरक्षित है। ना आसमान में कोई सुरक्षित है। ना घर पर सुरक्षित है। ना सड़क पर सुरक्षित है। आज भरतपुर में फायरिंग। पिछले दिनों जोधपुर में वकील की हत्या। यह पराकाष्ठा है राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की, पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+