Bharatpur Cyber Crime: भरतपुर बन गया नया जामताड़ा, साइबर क्राइम में टॉप पर आया राजस्थान का मेवात
भारत में ऑनलाइन ठगी में कुख्यात झारखंड के जामताड़ा को राजस्थान के भरतपुर के मेवात वाले हिस्से ने पीछे छोड़ दिया है। साइबर क्राइम में अब भरतपुर नंबर वन जगह बन गया है।
Bharatpur top in Cyber Crime: मैं आपके बैंक से बोल रहा हूं। आपके लिए इंस्टेंट लोन अप्रूव्ड है...। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वा लो...या फिर आपका डेबिट कार्ड Expire हो चुका है। कुछ इसी तरह के फोन कॉल आए दिन किसी ना किसी के पास आते रहते हैं। अमूमन यह माना जाता है कि ऑनलाइन ठगी के ये कॉल झारखंड के जामताड़ा से आते हैं, मगर अब इस मामले में राजस्थान का भरतपुर जिला भी नया जामताड़ा बनता जा रहा है।
देश में बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों के बीच भरतपुर के नंबर वन बनने का दावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में शुरू स्टार्टअप ने अपने अध्ययन में किया है। दावा यह भी है कि राजस्थान का भरतपुर साइबर क्राइम का नया गढ़ बनता जा रहा है। भरतपुर ने ऑनलाइन ठगी में जामताड़ा ने हरियाणा के नूंह और यूपी के मथुरा को पीछे छोड़ दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IIT कानपुर के स्टार्टअप 'फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन' (FCRF) के सह संस्थापक हर्षवर्धन सिंह बताते हैं कि हमने भारत के 10 जिलों पर केंद्रित अपनी नई 'ए डीप डाइव इनटू साइबर क्राइम ट्रेंड्स इम्पैक्टिंग इंडिया' में साइबर क्राइम के मामलों में भरतपुर को नंबर एक पर रखा है।
FCRF के अध्ययन में कहा गया है कि साइबर क्राइम में टॉप दस जिले देशभर में 80 प्रतिशत से ज्यादा साइबर अपराधों को अंजाम देते हैं। साइबर क्राइम के अड्डे बने इन जिलों में साइबर क्राइम, अपराधियों की मानिसकता और अपराध की वजह को समझकर प्रभावी रोकथाम और खत्म करने की रणनीति तैयार की जानी चाहिए।
FCRF के अनुसार साइबर क्राइम में टॉप-10 जिले
1 भरतपुर (18 प्रतिशत)
2 मथुरा (12 प्रतिशत)
3 नूंह (11 प्रतिशत)
4 देवघर (10 प्रतिशत)
5 जामताड़ा (9.6 प्रतिशत)
6 गुरुग्राम (8.1 प्रतिशत)
7 अलवर (5.1 प्रतिशत)
8 बोकारो (2.4 प्रतिशत)
9 कर्मा टांड (2.4 प्रतिशत)
10 गिरिडीह (2.3 प्रतिशत)
भरतपुर में बढ़ते साइबर क्राइम की वजह
पूरा भरतपुर जिला साइबर क्राइम का गढ़ नहीं है बल्कि भरतपुर जिले के हरियाणा बॉर्डर से लगते कामां, पहाड़ी और नगर क्षेत्र इसके लिए कुख्यात हैं। यह इलाका हरियाणा-राजस्थान के मेवात का हिस्सा है। यहां पर ठगी कोई नई बात नहीं है। जाति विशेष के लोग कई पीढ़ियों से इसमें लिप्त हैं। पहले सोने की ईंटों, एक नोट के चार नोट बनाने के नाम पर ठगा करते थे और अब हाईटेक जमाने में ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications