भरतपुर के बदमाशों ने बेंगलुरु कमिश्नर की आईडी हैक कर की ठगी, जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर मेवात क्षेत्र के बदमाशों ने बेंगलुरु कमिश्नर की आईडी हैक कर बेंगलुरु के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना डाला। साथ ही बेंगलुरु में साइबर ठगी के 11000 मामले दर्ज हैं जिनमें 800 मामलों के तार भरतपुर के बदमाशों से जुड़े हुए हैं। इसी मामले को लेकर बेंगलुरु पुलिस अधिकारी यहां कई दिन से केम्प किए हुए थे। उन्होंने मेवात क्षेत्र में दबिश देकर चार ठगों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। गिरफ्तार ठगों को बेंगलुरु पुलिस अपने साथ ले गई है। वहां उनसे पूछताछ कर अन्य बदमाशों को चिन्हित कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

Bharatpur Criminals arrested by bangalore police in cyber crime

पुलिस के अनुसार भरतपुर का मेवात क्षेत्र जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा से सटा हुआ है वहां के बदमाश देश के अन्य राज्यों के लोगों को ओएलएक्स, जस्ट डायल, ऑनलाइन ओटीपी जैसे तरीकों से ठगी का शिकार बना रहे हैं। इनके खिलाफ बेंगलुरु में बड़ी संख्या में मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोप है कि इन्होंने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर के नाम से कई लोगों को ठगा है। बेंगलुरु क्राइम ब्रांच व साइबर सेल के 12 सदस्यों की स्पेशल टीम ने भरतपुर के मेवात क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है।

बेंगलुरु पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हिजरेश किलेरा ने बताया कि बेंगलुरु सिटी में साइबर ठगी के 11000 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 800 मामलों में कामां मेवात क्षेत्र के बदमाश के तार जुड़े हुए हैं। बेंगलुरु पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। ठगों की पहचान कर दबिश दी और चार आरोपियों को पकड़ा है। जल्द ही अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+