Bharat Jodo Yatra: ड्रोन गिरने से घायल हुए राजस्थान के मंत्री खाचरियावास, 3-4 दिन यात्रा में नहीं होंगे शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में चलने के दौरान राजस्थान के मंत्री खाचरियावास पर ड्रोन गिर गया, जिसकी वजह से वह घायल हो गए हैं। ऐसे में वह 3-4 दिन यात्रा में नहीं शामिल होंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।

bharat jodo yatra

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान में है। यात्रा के दौरान ड्रोन से राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास घायल हो गए। इस वजह से वे 3-4 दिन यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इस बात की जानकारी मंत्री ने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कल चलते वक्त अचानक कंधे पर ड्रोन गिरने से चोट आई है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह पर जयपुर जाकर इसकी जांच करवाउंगा। इस कारणवश यात्रा में 3-4 दिन शामिल नहीं हो पाउंगा। उन्होंने कहा कि वे यात्रा में 10 दिसंबर से फिर शामिल होंगे।

ड्रोन से पार्टी के एक और नेता भी हुए घायल
ड्रोन से पार्टी के एक अन्य नेता रघुवीर सिंह मीणा भी सोमवार को यात्रा के दौरान मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें झालावाड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल का दौरा किया और रघुवीर मीणा से उनका हालचाल भी पूछा था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का भी हाल जाना था।

7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा दक्षिणा भारत के राज्यों होते मुंबई और फिर मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में 4 दिसंबर को पहुंची है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। इस यात्रा में संबंधित राज्यों के कांग्रेस नेता भी शामिल हो रहे हैं। वहीं, यात्रा में अब तक कई सेलिब्रिटी भी शामिल हो चुके हैं।

राजस्थान में जयराम रमेश ने एग्जिट पोल को सिरे से नकारा
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों का एग्जिट पोल भी आ गया है। लगभग सभी पोल्स में दोनों राज्यों में भाजपा की वापसी होते दिखाया गया है। हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी को सिरे से नाकार दिया है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि अब एग्जिट पोल से एग्जिट होने का समय आ गया है। मुझे पता है कि एग्जिट पोल्स कैसे और किसके इशारे पर निकाले जाते हैं।

ये भी पढ़ें- यूक्रेनी विदेश मंत्री ने भारत पर साधा निशाना, कहा- भारत सस्ता तेल खरीद रहा है क्योंकि नुकसान हम भर रहे हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+