किसान के यहां चाय ब्रेक के लिए रुके राहुल, किसान ने निकाली भड़ास, कहा-'बिजली बिल के नाम पर हो रही मनमानी'

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान में है। इसी क्रम में आज सुबह 8 बजे राहुल गांधी ने किसान के चाय ब्रेक ली और समस्याएं सुनी।

bharat jodo yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान में है। आज यानि कि सोमवार को यात्रा का 7वां दिन था। इस दौरान राहुल गांधी ने सवाई माधोपुर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे खिजुरी गांव के एक किसान के यहां टी -ब्रेक ली और चाय पी। साथ ही राहुल गांधी ने किसान की समस्याएं भी सुनी...जैसा कि वे इससे पहले भी यात्रा के दौरान कर चुके हैं।

किसान ने राहुल गांधी से बिल ज्यादा आने की शिकायत की
राहुल गांधी जिस किसान के यहां टी-ब्रेक के लिए रुके थे। उस किसान का नाम वेनीप्रसाद मीणा है। बढ़े बिजली बिल की शिकायत राहुल गांधी से करते हुए मीणा ने कहा कि विभाग की तरफ से उन्हें ज्यादा बिजली का बिल भेज दिया जाता है। जिसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मीणा ने कहा कि विभाग का कोई भी कर्मचारी मीटर रीडिंग करने के लिए नहीं आता है। ऐसे में उनकी तरफ से जो मन में आता है वही बिल के तौर पर भेज दिया जाता है।

पूरे गांव की है यही समस्या
मीणा ने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से इस तरह की लापरवाही किसी एक व्यक्ति के साथ नहीं की जाती है, बल्कि पूरे गांव के साथ ऐसा किया जाता है। ज्यादा बिजली का बिल आने की वजह से पूरा गांव परेशान है। क्योंकि लोगों के पास इतनी कमाई नहीं है कि वो बिजली विभाग की तरफ से की गई लापरवाही की का भुगतान कर सकें।

उर्वरक को लेकर भी किसान ने राहुल से की शिकायत
किसान मीणा ने राहुल गांधी से उर्वरक को लेकर भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से किसान संघर्ष कर रहे हैं। किसान सोसाइटियों पर आरोप लगाते हुए मीणा ने बताया कि उर्वरक की कालाबाजारी की जा रही है। सोसाइटियों पर आरोप लगाते हुए मीणा ने कहा कि जो उर्वरक 270 रुपए में है, कालाबाजारी के चलते 600 रुपए में बेची जा रही है। जिसकी वजह से छोटे किसान उर्वरक भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

राहुल गांधी से मिलकर खुश हुए मीणा
राहुल गांधी से मिलकर वेनीप्रसाद मीणा काफी खुश हुए। राहुल गांधी से मिलने के बाद इंडिया टूडे से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें एक पल को लगा ही नहीं कि राहुल गांधी हमारे घर आए हैं। मीणा ने बताया कि राहुल गांधी की टीम के लोग सुबह 5 बजे आए और हमें बताया कि राहुल गांधी मेरे यहां चाय पीना चाहते हैं। चाय के विश्राम के दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

किसान के बच्चों से भी राहुल गांधी ने की बात
किसान वेनी प्रसाद मीना ने बताया कि उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। घर से निकलते वक्त राहुल गांधी ने बच्चों से भी बात की और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। साथ ही मीणा ने बताया कि राहुल गांधी ने सभी बच्चों को चॉकलेट भी दी। जाते समय राहुल गांधी ने दो लोगों को अपना नाम चिल्लाते हुए देखा और दोनों से मिलने के लिए रुक गए।

7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
पार्टी को मजबूती देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। साउथ राज्यों को कवर करते हुए यात्रा महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के राजस्थान में पहुंची है। राजस्थान में यात्रा का आज 7वां दिन है। राजस्थान में यात्रा की तरफ से 500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। वहीं, 21 जून को यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी।

ये भी पढ़ें- MP News : BJP को एक और झटका, राहुल लोधी के बाद अब अशोकनगर MLA जज्जी का निर्वाचन शून्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+