विशनाराम बिश्नोई: भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी का वीडियो वायरल, हाथ जोड़कर बोल रहा-'छोड़ दो अपराध'
जोधपुर के 1 लाख के इनामी बदमाश विशनाराम विश्नोई ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की थी।
इनामी बदमाश व भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी विशनाराम बिश्नोई की पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी। जेल में वो हाथ जोड़कर अपराध छोड़ने की बात कहता नजर आ रहा।
पुलिस पकड़ में आने के बाद खूंखार से खूंखार अपराधी की हेकड़ी निकल जाती है। वह अपराध छोड़ने की अपील तक करने लग जाता है। ऐसा ही वीडियो जोधपुर से वायरल हुआ है।

यहां पर भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी विशनाराम बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों से कह रहा कि कोई भी अपराध का रास्ता नहीं चुने। वन इंडिया हिंदी टीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
Recommended Video
बता दें कि जोधपुर रेंज में कई वारदातों को अंजाम दे चुके विश्नाराम बिश्नोई के खिलाफ 68 एफआईआर दर्ज हैं। बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड में उसका शव जलाने के आरोप में करीब 10 साल जेल में भी रह चुका है।
साल 2021 में भंवरी देवी हत्याकांड में जेल से जमानत पर बाहर आया। पुलिस उसे अन्य मामलों में अरेस्ट करना चाहती थी, मगर वह पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहा था। उस पर एक लाख रुपए का ईनाम भी रखा हुआ था।
19 अग्स्त को उसे अरेस्ट करने के बाद जोधपुर जिले की लोहावट पुलिस ने उसका रिमांड लिया। वायरल वीडियो उसी दौरान का बताया जा रहा है। सिर मुंडवाया हुआ है। दाढी-मूछ के बाल काटे हुए हैं। वह हाथ जोड़कर कहता नजर आ रहा कि कोई अपराध नहीं करें।
उल्लेखनीय है कि विश्नाराम बिश्नोई 0029 नामक गैंग भी चलाता था। सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता था। भंवर देवी केस में जमानत पर आने के बाद साल 2021 में गांव गिलाकोर में एक शादी समारोह में राजू मांजू से झगड़ा किया था।












Click it and Unblock the Notifications