Rajasthan Govt Job: अशोक गहलोत सरकार ने फर्जी दस्‍तावेजों से दी नौकरी! CM भजनलाल शर्मा ने उठाया तगड़ा कदम

Job in Gehlot Govt Rajasthan Govt: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिससे अशोक गहलोत सरकार में नौकरी वाले प्रभावित होंगे।

भजन लाल शर्मा सरकार ने तय किया है कि पिछले पांच साल मतलब अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में विभिन्‍न विभागों में सरकारी नौकरी लगने वालों की आंतरिक जांच करवाएगी।

Bhajanlal Sharma government

फर्जी दस्‍तावेज व डमी अभ्‍यर्थी राजस्‍थान

राजस्‍थान सरकार के कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा की ओर से 6 जून को पत्र जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि राजस्‍थान सरकार के ध्‍यान में लाया गया है कि पिछले पांच साल में विभिन्‍न विभागों में की गई भर्मियों में फर्जी शैक्षणिक योग्‍यता के दस्‍तावेज प्रस्‍तुत कर एवं डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाकर अभ्‍यर्थियों द्वारा सरकारी नौकरियां प्राप्‍त की गई है।

got jobs in Ashok Gehlot government

आंतरिक कमेटी करेंगी जांच

पत्र में यह भी लिखा गया है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रत्‍येक विभाग के द्वारा पिछले पांच साल में भर्ती किए गए कर्मचारियों के संदर्भ में आंतरिक कमेटी गठित कर यह जांच कर लें कि परीक्षा देने वाला एवं नौकरी करने वाला लोकसेवक दोनों एक ही व्‍यक्ति है।

एसओजी को देनी होगी सूची

प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार के गेरा के पत्र में लिखा है कि बीते पांच साल में भर्ती किए गए कर्मचारियों के शैक्षणिक पात्रता के दस्‍तावेज एवं आवेदन के समय प्रस्‍तुत आवेदन पत्र, फोटो, हस्‍ताक्षर आदि की भी भली-भांति जांच करवाए जाए। जांच के बाद जिन कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में सूचनाएं संदिग्‍ध प्रकट हो, उनकी सूची एसओजी को उपलब्‍ध करवाई जाए।

उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले राजस्‍थान में एसआई भर्ती परीक्षा का मामला सुर्खियों में रहा, जिसमें डर्मी अभ्‍यर्थी और पेपर लीक के जरिए कइयों ने सरकारी नौकरी पा ली थी। भजनलाल शर्मा सरकार पूरे मामले की एसओजी से जांच करवा रही है। कई अभ्‍यर्थी एसआई की ट्रेनिंग के दौरान अरेस्‍ट किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+