Target Transfer: क्या राजस्थान की भजनलाल सरकार जाट कर्मचारी-अधिकारियों से चुन-चुनकर ले रही बदला?
Jat Employees Transfer Rajasthan: राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार को अभी 3 माह भी पूरे नहीं हुए हैं कि जाति विशेष के सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को टारगेट करके ट्रांसफर किए जाने के आरोप लगने लगे हैं।
राजस्थान के चूरू जिले से तो कांग्रेस नेता यहां तक कहने लगे हैं कि भजन लाल शर्मा सरकार जाट समाज के कर्मचारी-अधिकारियों को चुन-चुनकर उनसे राजनीतिक बदला ले रहा है। इस पर कांग्रेस नेताओं के साथ ही कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आरोप है कि जाति विशेष के सरकारी कर्मचारियों को टारगेट करके उनके दूसरे बाड़मेर, जैसलमेर जिलों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। तारानगर विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों के ट्रांसफर की कथित सूची तो सोशल मीडिया वायरल भी हो रही है। हालांकि सूची की सत्यता के बारे में वन इंडिया हिंदी टीम पुष्टि नहीं करती है।
हाल ही बैन हटाकर पूरे राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, लाडनूं MLA मुकेश भाकर, बायतु MLA हरीश चौधरी और चूरू के राजगढ़ पूर्व MLA कृष्णा पूनिया जैसे नेताओं ने खुले तौर पर भजनलाल सरकार पर जाति के आधार पर कर्मचारियों को टारगेट करके ट्रांसफर करने के आरोप लगाए हैं।
राजगढ़ से कांग्रेस की पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया डॉ. कृष्णा पूनिया ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि 'आपका ध्यान किधर है-सांसद राहुल कस्वा (चूरू) आपकी पार्टी के लोग पूरे जिले मे चुन चुन कर किसान परिवार के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किस बात का बदला ले रहे हैं।'
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने डीडवाना जिला कलेक्टर से मुलाकात कर तबादलों में जाति विशेष को टारगेट करने को लेकर आपत्ति जताई है। भाकर ने भाजपा सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी में भेदभाव और राजनीतिक द्वेषता का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के जो प्रत्याशी विधानसभा चुनाव हार चुके और जिन्हें जनता ने नकार दिया, वे सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी कर रहे हैं।
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि 'पूरे प्रदेश में हाल ही में हुए ट्रांसफर में राजनीतिक दुर्भावना साफ देखी जा सकती है। कुछ नकारात्मक सोच के भाजपा नेताओं ने बदले की भावना से सरकारी कर्मचारियों का जाति समाज के आधार पर तबादला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications