Ritu Banawat Shiv Sena: कितनी अमीर हैं शिवसेना ज्‍वाइन करने वालीं MLA ऋतु बनावत?

Ritu Banawat Net Worth: राजस्‍थान के भरतपुर जिले के बयाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रितु बनावत ने शिवसेना ज्‍वाइन कर ली। बनावत ने मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की है।

Bayana MLA Ritu Banawat

यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले फलोदी सट्टा बाजार से आया बड़ा अपडेट, बदलेगा इतिहास

कौन हैं रितु बनावत?

39 वर्षीय ऋतु बनावत बयाना के गांधी सेवा सदन लाल बाग की रहने वाली हैं। इनका परिवार लंबे समय से राजनीति में है। साल 2018 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा, मगर हार गई थी। फिर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने रितु का टिकट काट दिया तो उन्‍होंने बगावत कर डाली। रितु बनावत के पति ऋषि बंसल भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष और भारतीय जन अपर्ति के भरतपुर जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।

टिकट नहीं मिलने पर ऋतु बनावत निर्दलीय मैदान में उतरी और बयाना सीट पर कांग्रेस के अमर सिंह जाटव को 40,642 के बड़े अंतर से हराकर विधायक बनीं। हालांकि चुनाव जीतने के बाद भी ऋतु ने बीजेपी सरकार को ही अपना समर्थन दिया था।

ऋतु बनावत का फेक वीडियो हुआ था वायरल

बयाना से निर्दलीय विधायक बनने के बाद ऋतु बनावत का एक फेक अश्‍लील वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी उन्‍होंने राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष व पुलिस से भी शिकायत की थी। बनावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फेक वीडियो का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि फेक वीडियो के माध्यम से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

ऋतु बनावत की संपत्ति

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बयाना सीट से ऋतु बनावत ने चुनाव शपथ पत्र में बताया कि उनके पास 30 हजार रुपए नकदी, 148125 रुपए के शेयर, 6 लाख का सोना, 35 हजार की चांदी मिलाकर 813125 रुपए की संपत्ति है। वहीं इनके पति के पास 4609662 संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+