बाड़मेर में बैठे-बैठे इस युवक ने मुम्बई की युवती की जिंदगी में ला दिया भूचाल, जानिए कैसे?
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर के एक युवक ने 900 किलोमीटर दूर मुम्बई की एक युवती की जिंदगी में भूचाल ला दिया। इसके लिए युवक ने मोबाइल का इस्तेमाल किया। मामले का खुलासा तब हुआ युवक की हरकतों से तंग आकर युवती ने पुलिस थाने पहुंच गई और उसकी शिकायत पर युवका को तलाश करती मुम्बई पुलिस बाड़मेर आ धमकी। यहां से युवक को गिरफ्तार ले जाया गया है।

बाड़मेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ने बताया कि महाराष्ट्र के पवई थाने की पुलिस अनुसंधान को लेकर बाड़मेर पहुंची थी। आईटी एक्सपर्ट की सहायता से आरोपी युवक की तलाश के बाद बाड़मेर पुलिस से सहयोग मांगा। इसके बाद बाड़मेर कोतवाली पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी युवक जतिन कुमार पुत्र रमेश कुमार सिंधी को बाड़मेर से पकड़ा। फिर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को गिरफ्तार कर मुम्बई के लिए रवाना हो गई।

एएसपी भाटी के अनुसार महाराष्ट्र के पवई थाना इलाके की युवती ने बाड़मेर के इस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी थी कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी जतिन से दोस्ती हुई थी। फिर जतिन उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवक के पास युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें होने की बात भी सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications