सबके सामने दो लड़कों से भिड़ गई अकेली लड़की, वो सिखाती रही सबक, लोग बनाते रहे वीडियो
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर शहर में सड़क हादसे के बाद एक युवती ने गजब की हिम्मत दिखाई। वो अकेली दो युवकों से भिड़ गई और उन्हें सबक सिखाती रही। इस बीच उसकी मदद करने की बजाय लोग वीडियो बनाते रहे।

हुआ यूं कि मंगलवार शाम को बाड़मेर की मुमताज अपनी बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर शहर के बाल मंदिर रोड से जा रही थी। इसी दौरान सामने से दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और स्कूटी के टक्कर मार दी। इस पर युवती ने सरेआम ही दोनों युवकों की धुनाई कर डाली। वह बार-बार बोलती रही कि 'मेरे को अकेली देखकर तू डॉन बन रहा था। अब मुंह क्यों छुपा रहा है'। धुनाई के बाद युवती ने लड़के को छोड़ दिया। पूरी घटना को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस संबंध में पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications