चलती एम्बुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन, युवती ने रास्ते में तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में ऑक्सीजन के अभाव में एक युवती ने दम तोड दिया। ऑक्सीजन उस वक्त खत्म हुई जब उसे बाड़मेर से जोधपुर रैफर किया गया और एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई और युवती ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के चौहटन उपंखड के गांव जैसार निवासी युवती की फूड पॉइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर उसे सोमवार को चौहटन से बाड़मेर ले जाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया था।

Barmer Woman dies after ambulance ran out of oxygen

एम्बुलेंस में पीड़िता को भेजा गया। उसमें पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं थी। लिहाजा, बीच रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से किशोरी की बायतु के पास मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही एम्बुलेंस के संचालक और नर्सिंग स्‍टाफ को मिली तो उनके हाथ-पांव फूल गए। वे एम्बुलेंस को बायतु सीएचसी में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

मीडिया से बातचीत में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि बाड़मेर से निकलते ही ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। इस पर नर्सिंग स्‍टाफ बायतु अस्पताल में एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल मंसुरिया के मुताबिक घटना की जानकारी मिली है। मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी रही है या अन्य कोई दूसरी वजह इसकी जांच पड़ताल की जा रही है. उसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+