बहू की लव स्टोरी में सास की अचानक गई जान, पति के दोस्त को दे बैठी थी दिल

प्रेमी से पास जाने के लिए परिवार को चाय में दी नींद की गोलियां गोली, सास की मौत

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रेस प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति को करंट लगाकर मारने के बाद एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसमें शादीशुदा महिला ने प्रेमी से मिलने जाने के लिए ससुराल के लोगों को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी, जो एक्सपायरी डेट थीं। गोलियां खाने के बाद न केवल ससुराल के लोगों की तबीयत बिगड़ गई बल्कि सास की तो मौत तक हो गई।

तीन दिन पहले की घटना

तीन दिन पहले की घटना

बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा के अनुसार घटना बाड़मेर जिले के बालोतरा पुलिस थाना इलाके की है। तीन दिन पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद परिजनों ने अब मामला दर्ज करवाया है। बालोतरा शहर के अकरम खान के परिवार में तीन दिन पहले उसकी मां समेत कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

 पति अकरम को हुआ पत्नी पर शक

पति अकरम को हुआ पत्नी पर शक

परिजन अकरम की मां को अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच अकरम को शक हुआ कि पूरे परिवार की तबीयत एक साथ बिगड़ी, मगर पत्नी रुख्साना बानो को कुछ नहीं हुआ।

 चार माह पहले शाहरुख से हुई दोस्ती

चार माह पहले शाहरुख से हुई दोस्ती

इस पर अकरम ने अपनी पत्नी से इस संबंध में पूछताछ की। शुरुआत में तो रुख्साना गुमराह करती रही। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया, जो बेहद खौफनाक व चौंकाने वाला था। फिर उसने पति को बताया कि चार माह पहले पति के दोस्त शाहरुख से जान पहचान हुई थी।

 शाहरुख-रुखसाना ने मिलने की योजना बनाई

शाहरुख-रुखसाना ने मिलने की योजना बनाई

दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए और फिर दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया, मगर मुलाकात नहीं हो पा रही थी। ऐसे में शाहरुख व रुखसाना ने मिलने की योजना बनाई, जिसके अनुसार शाहरुख ने उसे नींद की गोलियां लाकर दी ताकि वह परिजनों को नींद की गोली खिलाकर उससे मिलने आ जाए।

 रुखसाना और शाहरुख को गिरफ्तार

रुखसाना और शाहरुख को गिरफ्तार

रुखसाना ने चाय बनाई और उसमें नींद की गोलियां मिला दी। गोलियां अवधि पार दी। चाय पीने के बाद परिजनों की तबीयत बिगड़ गई और सास की मौत हो गई। तीन दिन बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने पर बालोतरा पुलिस ने रुखसाना और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+