Barmer Viral Video: लोन की किस्त एक दिन से लेट होने पर फाइनेंस कंपनी वाले उठा ले गए बकरियां
Barmer Viral Video loan installment: लोन की किस्त समय पर जमा नहीं करवाने पर फाइनेंस कंपनी वालों की तरफ से धमकी देने व वाहन जब्त करने के मामले तो खूब आते हैं, मगर राजस्थान के बाड़मेर में अजीब मामला सामने आया है।
बाड़मेर में लोन की किस्त जमा कराने में देरी होने पर फाइनेंस वाले एक परिवार से बकरियां ही उठा ले गए। मामला बाड़मेर के गांव चवा का है।

वीडियो तीन-चार दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि फाइनेंस कंपनी के लोग तीन-चार बकरियों को अपने साथ ले जा रहे हैं।
वहीं, एक महिला बकरियां छोड़ देने की दुहार लगाती दिख रही है। सोमवार को इस पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बाड़मेर एसपी को ज्ञापन देकर बकरियां वापस दिलाने की मांग की है।
मीडिया से बातचीत में संजू ने बताया कि हमने लोन लिया था। अधिकांश किस्त समय पर भर थी। एक किस्त भरने में दो दिन की देरी हो गई थी। इस पर फाइनेंस कंपनी के 10-15 व्यक्ति हमारे घर आए और बकरी ले गए।
महिला ने बताया कि उसका पति जोधपुर गया था। उसने फाइनेंस कंपनी वालों से गुहार लगाई कि पति एक- दो दिन में जोधपुर से आकर किस्त जमा करवा देगा, मगर उन्होंने एक नहीं सुनी और बोले कि बकरी ही लेकर जाएंगे। इनको बेचकर रुपए जमा कर देंगे।
महिला के अनुसार दो लोन लिए थे। एक आठ हजार और दूसरा 50 हजार का। लोन की अधिकांश राशि चुका थी, मगर एक किस्त एक दिन लेट हो गई। बकरी अभी वापस नहीं मिली है।
पीड़ित महिला के साथ उसकी सास व देवरानी-जेठानी भी बाड़मेर एसपी के पास आईं। उन्होंने बताया कि हम सभी ने लाइट फाइनेंस कंपनी से लोन ले रखा है, मगर किस्त एक भी दिन देर होने पर बदतमीजी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications