VIDEO : गांधी संकल्प पदयात्रा का महिलाओं ने किया मारवाड़ी डांस से स्वागत, राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी जमकर नाचे

बाड़मेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर देशभर में भाजपा की ओर से गांधी संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं। बाड़मेर जिले में गांधी संकल्प पदयात्रा का उस समय अनूठा ही रूप देखने को मिला जब महिलाओं ने लोकनृत्य के जरिए स्वागत किया, वहीं कई जगहों पर मोदी सरकार मंत्री भी जमकर डांस करते दिखे।

Barmer Gandhi sankalp Yatra welcome with Marwadi dance by womens

बता दें कि बाड़मेर जैसलमेर सांसद और वर्तमान सरकार में कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भी गांधी संकल्प पदयात्रा पर निकले। इस दौरान मंत्री का स्वागत कहीं जगह पर महिलाओं ने डीजे की धुन पर परंपरागत घूमर करके किया तो कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने डांस से किया। इस बीच मोदी सरकार के मंत्री चौधरी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी पदयात्रा के दौरान कई जगह जमकर नाचते दिखे।

Barmer Gandhi sankalp Yatra welcome with Marwadi dance by womens

पदयात्रा में लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि हम महात्मा गांधी के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। साथ ही स्वच्छता अभियान जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। उसको साकार करने के लिए हम जन-जन के पास जाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। बाड़मेर पदयात्रा के दौरान कई लोगों को इस बात की प्रतिज्ञा भी दिलाई कि वे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे।

Barmer Gandhi sankalp Yatra welcome with Marwadi dance by womens

बता दें कि कैलाश चौधरी ने सुबह 8:00 बजे अपने घर से हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से तिलक लगाकर अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा के लिए रवाना हुए। इसके बाद कैलाश चौधरी आगे बढ़ते गए और उनके साथ लोगों का हुजूम जुड़ता गया। पदयात्रा के दौरान गांधीजी के गीत भी डीजे पर बजते रहे तो कहीं जगह पर तो कैलाश चौधरी का परंपरागत रूप से स्वागत हुआ, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने मारवाड़ी नृत्य किया। पूरे महीने में बाड़मेर जैसलमेर की करीब 150 किलोमीटर पदयात्रा की दूरी तय करेगी।

Barmer Gandhi sankalp Yatra welcome with Marwadi dance by womens
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+