बाड़मेर : 18 साल की बेटी के आरोप-'बेचना चाहते हैं पिता, दादी और ताऊ'

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में 18 साल की एक लड़की ने अपने परिजनों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं और जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाए हैं।

Barmer: Allegations of 18-year-old daughter - father, grandmother and tau want to sell

बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह से मुलाकात कर लड़की ने आरोप लगाया कि उसे पिता ने उसकी मां को जलाकर मार डाला और अब दादी, पिता व ताऊ उसे चंद रुपयों के ​खातिर बेचना चाहते हैं।

विरोध करने पर मारपीट की जाती है। ऐसे में लड़की अपने ननिहाल में रहने को मजबूर हैं। एक दिन कुछ लोगों ने उसे जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश भी की। शिकायत करने के बावजूद पुलिस उसका मामला दर्ज नहीं कर रही है।

बाड़मेर एएसपी नरपत सिंह ने बताया कि पीड़िता लड़की ने ज्ञापन दिया है, जिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+