बाड़मेर एक्सीडेंट : कार ट्रक की भिड़ंत में गुजरात के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
बाड़मेर, 10 सितम्बर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में सिणधरी पुलिस थाना इलाके में हाईवे पर भाटाला गांव के पास शनिवार सुबह आठ बजे सड़क हादसे में गुजरात के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल थीं। हादसे का शिकार हुआ परिवार गुजरात का रहने वाला है। यह कार में सवार होकर बाड़मेर के जसोल में दर्शन करने के लिए आया हुआ था।

गुड़ामालानी डीएसपी शुभकरण खींची ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राजेश पुत्र कैलाश माहेश्वरी (22) निवासी धानेरा (बनासकांठा), महिला द्रोपदी बहन (65) पत्नी हाथी भाई धानेरा (बनासकांठा), कमलादेवी (70) पत्नी चंदीराम निवासी भीलड़ी (बनासकांठा), मनीषा (32) पुत्री डूंगरमल निवासी धानेरा (बनासकांठा) शामिल के रूप में हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को गुड़ामालानी के मुर्दाघर में रखवाया है।
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के बच्चे व महिला को सांचौर जालोर के सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार राजेश भाई अपनी दो बुआ व एक मौसी के साथ 8 सितम्बर कको गुजरात के धानेरा से जसोल मंदिर में दर्शन के लिए आया था।
शनिवार सुबह करीब 7 बजे जसोल से धानेरा के लिए वापस निकले थे। रास्ते में करीब एक घंटे के सफर के बाद 8 बजे कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार आगे से पूरी पिचक गई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शेष दो ने अस्पताल में दम तोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications