7 हजार की घूस मामले में पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर फूट-फूटकर रोई, चादर से छुपा लिया अपना चेहरा
बूंदी, 25 नवंबर। राजस्थान भ्रष्टाचारा निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई कर लेडी इंस्पेक्टर अंजना नोगिया को सात हजार रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी के शिकंजे में आने के बाद अंजना नोगिया फूट फूटकर रोने लगी। चादर से अपना चेहरा तक छुपा लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बारां के एएसपी गोपाल सिंह कानावत के अनुसार बारां निवासी परिवादी का बूंदी महिला पुलिस थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज था। थाने का कांस्टेबल सुरेश चंद जाट मामले को रफा दफा करने के नाम दस हजार रुपए की घूस मांग रहा था। सौदा सात हजार रुपए में तय हुआ।
फरियादी ने 18 नंबर को बारां एसीबी कार्यालय में आकर शिकायत की। 19 नवंबर को सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। एसीबी ने बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई कर कांस्टेबल सुरेशचन्द जाट को 7000 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।
एसीबी ने मामले में पूछताछ में की तो कांस्टेबल ने थानाप्रभारी अंजना नोगिया की सहमति और उनसे बातचीत करने के बाद ही फरियादी से 7000 रुपये की रिश्वत राशि लेने की बात स्वीकारी। पूरे मामले में थानाप्रभारी अंजना नोगिया की भूमिका सामने आने पर एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने कांस्टेबल के उनियारा स्थित आवास और थानाप्रभारी के कोटा में निजी तथा बूंदी स्थित सरकारी आवास पर सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में क्या-क्या मिला इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।












Click it and Unblock the Notifications