Rajasthan: 15 हजार रुपए देकर तारों के नीचे से भारत पहुंचे बांग्‍लादेशी भाई-बहन, अजमेर में पकड़े गए

राजस्‍थान के अजमेर दो बांग्‍लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए हैं। दोनों आपस में भाई-बहन हैं। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में इन्‍होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि 15 हजार रुपए की घूस देकर भारत-बांग्‍लादेश का बॉर्डर पार करके आए हैं।

अजमेर में सीआईडी जोन व दरगाह थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों डिटेंशन सेंटर भेज दिया। इनको अजमेर नला बाजार क्षेत्र से पकड़ा गया है। इनकी पहचान 30 साल की महमूदा अख्तर व 21 वर्षीय नाहिद हुसैन गंशीगंज बांग्लादेश के रूप में हुई है। दोनों खुद को भाई-बहन बता रहे हैं।

India-Bangladesh Border

इनको पुलिस ने अजमेर के नला बाजार क्षेत्र से पकड़ा है। दोनों के पास फर्जी व असली आईडी भी पाई गई है। इन्‍होंने अजमेर में चौबीस परगना पश्चिम बंगाल निवासी नाहिद शेख और नादिया शेख नाम की फर्जी आईडी बनाकर किराए पर मकान ले रखा था।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अजमेर में कपड़े सिलाई का काम करते थे। दो माह पहले ही चोरी छिपे अजमेर आए थे और यहां पर खजाना गली में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे।

फिलहाल दोनों अलवर स्थित डिटेंशन सेंटर में हैं। यहां पर पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश से आने वाले घुसपैठियों को रखा जाता है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह रोजगार के लिए भारत आई थी।

वह पहले भी भारत आ चुकी है। यहां पहले एक दुकान पर नौकरी करती थी। फिर कुछ समय के लिए वापस बांग्लादेश लौट गई, लेकिन वहां काम नहीं मिल रहा था। परेशान हुई तो वापस भारत आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+