बीजेपी विधायक की AUDIO क्लिप बढ़ा सकती है वसुंधरा की मुश्किल, सुनिए

अलवर। राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार का ठीकरा उसके उम्मीदवारों ने वसुंधरा राजे पर फोड़ा है। पार्टी के अंदर मची कलह अब सामने उभरकर आ गया है। बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा की फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उपचुनाव में पार्टी की हार के लिए वसुंधरा राजे को जिम्मेदार ठहराया है। आहूजा राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ से विधायक हैं। हाल ही में अलवर और अजमेर संसदीय सीट और माण्डलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी को करारी हार मिली है।

उप चुनाव के बाद सामने आया ऑडियो

उप चुनाव के बाद सामने आया ऑडियो

उप चुनाव के बाद सामने आया ऑडियो, हार के बाद पार्टी के कार्यकर्ता से फोन पर बात करते हुए विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, जैसा किया है वैसा भरेंगे तेरी बदी का बदला, तूझको यहीं मिलेगा। विधायक इस ऑडियो क्लिप में कहते हुए सुना जा सकते हैं कि, मैं तो 40 हजार से हारा हूं फिर भी मस्त हूं और असमस्त हूं। मौला हूं, हरफनमौला हूं। वसुंधरा बदनाम, सरकार बदनाम और जसवंत बदनाम। हम थोड़े हारे हैं, चुनाव तो सरकार हारी है।

मालूम था कि तीनों सीटें हम बुरी तरीके से हार रहे हैं

मालूम था कि तीनों सीटें हम बुरी तरीके से हार रहे हैं

आहूजा कह रहे हैं कि, 25 तारीख की रामगढ़ में हुई सभा के बाद संगठन महामंत्री रामलाल को एक पत्र लिखकर मैंने अवगत करा दिया था, कि तीनों सीटें हम बुरी तरीके से हार रहे हैं। आहूजा ने कहा कि संगठन और नेतृत्व में परिवर्तन नहीं किया तो बुरी तरह हारेगे। आहूजा कह रहे हैं कि मैंने पार्टी महासचिव रामलाल और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और वसुंधरा राजे को हटाने की मांग की थी।

 कार्यकर्ता बोला विपक्षी गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं

कार्यकर्ता बोला विपक्षी गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं

वहीं पार्टी का कार्यकर्ता कह रहा है कि हार के बाद विपक्ष के लोग उसे गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं। इस पर विधायक जी बोले कि विपक्ष और पक्ष क्या करेगा। यही होने था। तो कार्यकर्ता बोलता है कि अगर यही सब होना था तो पहले ही उलटा-सीधा डंका बजा देते। जो होता वह देखा जाता है। इतना ही नहीं कार्यकर्ता वसुंधरा राजे की हटाने की मांग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+