Rajasthan: ATM लूटने के लिए भीलवाड़ा पहुंचे बदमाश, मुम्बई में बज गया सायरन
ATM Loot Bhilwara Rajasthan: बैंक में अनूठे सुरक्षा सिस्टम के जरिए एटीएम लुटने से बच गया। मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिजे के गुलाबपुरा पुलिस थाना इलाके के सरेरी का है।
हुआ यूं कि दो बदमाश रात को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में अजमेर नेशनल हाईवे रोड पर सुदिवा स्पिनर्स के बाहर सरेरी में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लूटने आए थे।

एटीएम के बाहर कैमरे के तार काट दिए और कैमरे का एंगल घुमा दिया। शटर खोल एटीएम में घुसे। उनके घुसते ही बैंक के मुंबई हैड ऑफिस में सायरन बज उठा। मुम्बई से फोन आने के बाद नजदीक स्थित फैक्ट्री का चौकीदार एटीएम पहुंचा।
चौकीदार को देखकर दोनों बदमाश गैस कटर एटीएम में ही छोड़कर भाग गए। ऐसे में एटीएम में रखे लाखों रुपए बच गए।
घटना की जानकारी पर गुलाबपुरा थाने से एएसआई एमएल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कटर जब्त कर लिया। रायला पुलिस भी मौके पर पहुंची। बदमााशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें रवाना की गई है।












Click it and Unblock the Notifications