विमान से जयपुर पहुंचा अटल जी का अस्थि-कलश, निकाली जा रही कलश यात्रा

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बुधवार को विमान के जरिए जयपुर पहुंच गई। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने हाथों में अस्थि कलश उठाकर एयरपोर्ट से बाहर आईं। एयरपोर्ट के बाहर हजारों कार्यकर्ता व आमजन ने अटल जी के नारे लगाकर आसमान गंजुयमान कर दिया। कलश को रथ यात्रा के साथ भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा है। रथ यात्रा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद हैं। यहां दर्शन के लिए कलश को रखा जाएगा। राजस्थान में तीन जगह उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। ये पालन स्थल हैं तीर्थराज पुष्कर, बेणेश्वर धाम और चंबल नदी।

Atal Bihari Vajpayee asthi Kalash Yatra in jaipur

जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर अटल जी के तीन अस्थि कलश लेकर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी दिल्ली से जयपुर पहुंचे। इस कलश को लाने के लिए चतुर्वेदी व सैनी सुबह ही स्टेट प्लेन से दिल्ली रवाना हुए थे। जयपुर पहुंचते ही यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एयरपोर्ट पहुंची और अपने हाथों से अटल जी का अस्थि कलश उठा कर एयरपोर्ट से बाहर लेकर आईं और रथ में सवार हुईं।

Atal Bihari Vajpayee asthi Kalash Yatra in jaipur

इस अवसर पर राजस्थान के अन्य मंत्रियों व भाजपा नेताओं के साथ सांसद ओम माथुर भी मौजूद रहे। यहां हजारों कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ रथ को भाजपा मुख्यालय की ओर जुलूस के रूप में ले जाया जा रहा है। रास्ते में नौ स्थानों पर अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को पुष्पांजलि दी जाएगी। ये पुष्पांजलि स्थल नौ विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से तय किए गए हैं।

बता दें कि भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अटल जी के अस्थि कलश को दर्शन के लिए रखा जाएगा। कार्यकर्ता व आमजन अटल जी को श्रद्धाजलि दे सकेंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह इन अस्थि कलशों को विसर्जित करने के लिए जयपुर से पुष्कर सरोवर, बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम और कोटा के चंबल नदी में लेकर जाया जाएगा। यहां अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को वसर्जित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+