Assembly Elections Result: 'राजस्थान में कांग्रेस चुनाव जीत रही', वोट काउंटिंग से पहले ही अशोक गहलोत का ऐलान

Assembly Elections Result 2023: रविवार यानी 3 दिसंबर को 4 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना की सत्ता का फैसला होने जा रहा है। यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि किस राज्य में किसकी सरकार राज्य की कमान संभालेगी। हालांकि, मतगणनाओं से पहले ही राजस्थान में कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि उसे बहुमत मिलेगा।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कल गिनती है। कांग्रेस चुनाव जीत रही है। हमें स्पष्ट बहुमत मिलेगा। गहलोत ने आगे कहा कि हम वॉर रूम में आए और उम्मीदवारों से बात की। वे मतगणना केंद्रों पर जाएंगे, मैंने उनसे बात की और वे जीत को लेकर उत्साहित और आश्वस्त हैं। हम जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। यह स्पष्ट बहुमत है।

CM Ashok Gehlot

वहीं, कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि मतगणना कल है और हम पूरी तरह आश्वस्त हैं। कांग्रेस दोहरे अंक में बीजेपी से आगे रहेगी। हमारा विश्लेषण है कि हमारा वोट शेयर बीजेपी से 10 फीसदी अधिक होगा। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हम जीत रहे हैं। हमने पिछली बार अपने घोषणापत्र को पूरी तरह लागू किया था। इसलिए लोगों को हमारे घोषणापत्र पर भरोसा है। हमारी योजनाओं और सुशासन के कारण लोगों ने हमें वोट दिया।

आपको बता दें कि 25 नवंबर को राज्य में 199 सीटों पर मतदान हुए। इस बार 74.62 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, एग्जिट पोल की भविष्यवाणी की बात करें तो, उन्होंने राज्य में कमल खिलने का अनुमान लगाया है। अब देखना है कि अशोक गहलोत के दावे कितने सच साबित होत हैं। राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर, सांप्रदायिक तनाव, पेपर लीक, कृषि ऋण माफी, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना चुनावी मुद्दों की कल परीक्षा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+