Rajasthan: दौसा में विधानसभा उपचुनाव, सांसद की बेटी ने ड्राइवर का फोटो फेसबुक पर क्यों लगाया ?
Assembly by-election in Rajasthan News: राजस्थान में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। लेकिन दौसा विधानसभा सीट के प्रत्याशी का नाम वायरल हो गया।
दौसा सांसद मुरारी लाल मीना की बेटी निहारिका की एक फेसबुक पोस्ट ने राजस्थानन के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया। ड्राइवर का फोटो लगाकर विधानसभा सीट का प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसके बाद पोस्ट पूरे प्रदेश में जमकर वायरल हो गई।
राजस्थान में पोस्ट वायरल होने के बाद निहारिक के साथ सासंद मुरारी लाल मीना को लेकर भी दूसरे पक्ष के साथ अन्य लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा की 5 सीट खाली हो गई थी। जिन पर जल्द ही उपचुनाव होने है। आपकों बता दें यदकि संलूबर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अमृत लाल मीना का निधन हो गया। जिसके बाद अब 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
ऐसे में दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीना की बेटी निहारिका जोरवाल के सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
निहारिका जोरवाल ने पोस्ट कर लिखा कि ''दौसा सांसद महोदय जी के ड्राइवर और दौसा से विधायक प्रत्याशी मुकेश मीना जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।''
निहारिका ने जैसे यह पोस्ट किया तो फेसबुक के कमेंट्स बॉक्स में बाढ़़ सी आ गई। कोई नरेश मीना को लेकर कमेंट्स कर गया तो कोई बाप की बपौती बताने का पोस्ट कर गया। एक प्रधान ने तो यहां तक लिखा कि भाई प्रधान बनने से अच्छा होता ड्राइवन होता, तो विधायक ही बन जाता।
खैर निहारिका की इस पोस्ट पर 300 से ज्यादा कमेंट्स आए और शेयरिंग होने के बाद वायरल होते ही सांसद मुरारी लाल मीना ने शायद सुध ली होगी इसके बाद निहारिका ने फिर वापस कमेंट बॉक्स में लिखा ''आप सब के विचार जाने के बाद मुकेश जी ने दौसा से चुनाव लड़ने का विचार निरस्त कर दिया है। अब 2028 में मुकेश जी पुनर्विचार करेंगे।''
दौसा से सांसद हैं मुरारी लाल
आपकों बता दें कि दौसा लोकसभा सीट से मुरारीलाल मीना हाल ही में भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना को हराकर सांसद बने। जिसके बाद दौसा विधानसभा सीट खाली हो गई थी। मीना ने करीब 2 लाख 37 हजार वोट से जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications