Rajasthan Letest News: भीलवाड़ा में भीड़ की चोर को घिनौनी सजा,खम्भे से बांधकर...

Rajasthan News: प्रदेश में चोरी की ऐसी सजा जो शायद कभी देखी नहीं होगी। चोरी करते हुए युवक हत्थे चढ़ने पर उसका मुंह काला कर जूतों की माला तक पहना दी ।

हद तो यह हुई कि इस चोर को एक विद्युत पोल से बांध कर बेरहमी से पिटाई तक कर दी। तमाशबीनों का जुटा हुजुम सिर्फ वीडियो बनाता रहा और युवक को प्रताड़ित करता रहा ।

as-soon-as-a-gas-cylinder-thief-was-arrested-red-handed-in-bhilwara-rajasthan-a-crowd-of-people-ti

दरअसल पूरा मामला भीलवाड़ा जिले का बताया जा रहा है। जहां गैस गोदाम से सिलेंडर चुराने घुसे युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसे एक खम्भे से बांध कर जो कुछ किया उसका वीडियों हम आपकों दिखा भी नहीं सकते है।

हालांकि इस वायरल वीडियो की वन इंडिया टीम पुष्टि नहीं करती है। लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने दावा कि है कि इस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल राजस्थान के भीलवाड़ा से ऐसे वीडियो अक्सर सामने आते रहे है। जब मासूम बच्चों से लेकर महिलाओं को मानवीय प्रताड़ना दी गई हो।

अब एक बार फिर से भीलवाड़ा शहर में एक गैस गोदाम से गैस का सिलेंडर चुरा रहे हैं युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई लगा दी।

क्षेत्रवासियों ने उसे एक खंभे से बांध जूते चप्पल और लातों से जमकर पीट दिया। रास्ते से जो कोई व्यक्ति गुजरा उस पर हाथ साफ करता गया।

इतने पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने नाली के कीचड़ से उसका मुंह काला कर दिया, उसके कपड़े फाड़ दिये और पास पड़े फटे हुए जूते की एक माला उसके गले में पहना दी। युवक लगातार मारपीट नहीं करने की गुहार करता रहा लेकिन लोग उस पर लात घुसे बरसाते रहे।

इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मामला भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी का है। वीडियो एक दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें एक युवक को कॉलोनी वालों ने खंबे से बांधा है, उसके कपड़े फाड़ दिए, युवक लगातार उसे नहीं पीटने की गुहार लगा रहा है लेकिन जो भी आ रहा है वह उसे लगातार पीटता जा रहा है।

इस दौरान वहां कुछ बच्चे भी आ गए और पिटाई करने वालों पर वो तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। गुस्साये लोगों ने इस युवक के कपड़े फाड़ दिए, नाली से कीचड़ निकाल के इसके चेहरे पर मल दिया। एक युवक ने पास ही नाली में पड़े के जूते को उसके गले में माला बनाकर पहना दिया।

चोरी करते पकड़ा गया यह युवक नशे का आदि भी बताया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक है आए दिन यह लोग घरों से कुछ ना कुछ सामान चुरा ले जाते हैं। आज इसे रंगे हाथों पकड़ लिया और इसकी पिटाई कर दी है ।

भीलवाड़ा कोतवाली थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो का पता लगा है इस संबंध में कोई रिपोर्ट आई तो उसे पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर संज्ञान लेकर विडियो की तस्दीक करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+