VIDEO: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जाटों के लिए कही गजब कहावत, राज्यसभा में लगे हंसी के ठहाके
Anpadh Jat Padha Barabar: इन दिनों संसद की सुरक्षा में चूक का मामला छाया हुआ है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान व हरियाणा के जाटों को लेकर एक कहावत कहते नजर आ रहे हैं। (वीडियो नीचे)
दरअसल, हुआ यूं राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा कि हमारे यहां गांव में एक कहावत है कि 'बिना पढ़ा हुआ यजमान पढ़ा बराबर और पढ़ा हुआ यजमान खुदा बराबर खुदा बराबर'

सदन में घनश्याम तिवाड़ी की कहावत सुनकर उप राष्ट्रपति व राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ उनको बीच में टोकते हुए कहा कि 'घनश्याम तिवाड़ी सही बात नहीं बता रहे हैं। ये रणदीप सुरजेवाला और मेरा ख्याल रख रहे हैं'
घनश्याम तिवाड़ी की कहावत को ठीक करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 'कहावत है-अपनढ़ जाट पढ़े बराबर और पढ़ा हुआ जाट खुदा बराबर' यह कहावत सुनकर सदन में हंसी के ठहाके गूंज उठे।
यह भी पढ़ें- एक्शन मोड में भजन लाल सरकार: राजस्थान में गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका समेत चार IAS एपीओ
इसके बाद जगदीप धनखड़ ने यह कहा कि 'यह कहावत कई सालों पुरानी है तिवाड़ी जी। हालात बदल गए हैं। इस पर तिवाड़ी ने कहा कि यह आज भी लागू हो रही है तो धनखड़ बोले कि तिवाड़ी जी इस बात का ध्यान रखिए। कहावत बहुत पुरानी है। पानी बहुत बह चुका है। अब आप और हम में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।
उल्लेखनीय है कि घनश्याम तिवाड़ी व जगदीप धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं। जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव ठिकाना के जाट परिवार से हैं। वहीं, रणदीप सुरजेवाला हरियाणा से राज्यसभा सांसद व जाट परिवार से हैं।












Click it and Unblock the Notifications