Anju Pakistan: अंजू के पिता बोले-ननिहाल में पली-बढ़ी बेटी है सनकी, एक आदत ने पहुंचाया पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान से सीमा हैदर के ग्रेटर नोएडा आ जाने के मामले के बीच भिवाड़ी की अंजू थॉमस का पाकिस्‍तान चले जाने का मामला सुर्खियों में हैं।

Anju Love Story India to Pakistan: कथित प्रेमी से मिलने दो बच्‍चों की मां अंजू थॉमस के भारत से पाकिस्‍तान चले जाने के मामले में अब उसके पिता कई बातों का खुलासा किया है।

पिता प्रसाद थॉमस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी सनकी है। उसे घूमना-फिरना पसंद है। इसी आदत ने उसे पाकिस्‍तान पहुंचा दिया।

Anju Pakistan

अंजू थॉमस मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर जिले के गांव टेकनपुर की रहने वाली है। अंजू का बचपन यूपी के जालौन जिले में बीता। साल 2007 में अंजू की शादी यूपी के बलिया निवासी अरविंद कुमार के साथ हुई।

पिता प्रसाद ने बताया कि अंजू व उसका पति राजस्‍थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहते हैं। उनके दोनों बच्‍चों को मेरी पत्‍नी पाल रही है। बेटी की आदतों व सनक में शादी के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए परिवार उससे ज्‍यादा सम्‍पर्क नहीं रखता था।

बता दें कि अंजू थॉमस 21 जुलाई को टूरिस्‍ट वीजा पर पाकिस्‍तान चली गई। वहां से उसने पति को वीडियो कॉल करके, मीडिया को इंटरव्‍यू देकर और खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की अपनी पूरी कहानी बताई।

अंजू ने बताया कि साल 2020 में फेसबुक पर उसकी दोस्‍ती पाकिस्‍तान के नसरुल्ला से हुई थी। पासपोर्ट बनवाकर टूरिस्‍ट वीजा पर उसी से मिलने पाकिस्‍तान चली आई। निजी कंपनी में काम करने वाली अंजू 10 दिन की लीव लेकर आई है।

अंजू के पाकिस्‍तान चले जाने के फैसले पर पिता ने उसे मेंटली डिस्‍टर्ब भी बताया है। साथ ही यह भी दावा कि उनकी बेटी पाकिस्‍तान दूसरी शादी करने नहीं गई है। वे ये कहते हैं कि दामाद अरविंद सीधा साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+