Audio : युवती ने प्यार में धोखे के बाद दी जान, प्रेमी-प्रेमिका की आखिरी इमोशनल कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
सिरोही। प्यार में धोखा खाया इंसान कई बार खौफनाक कदम उठा लेता है। राजस्थान की इस युवती ने भी ऐसा ही किया। प्रेमी द्वारा कथित तौर पर धोखाा दिए जाने के बाद युवती ने जान दे दी। प्यार में धोखे की बात प्रेमी-प्रेमिका के बीच आखिरी बातचीत के ऑडियो से सामने आई है। ऑडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

प्रेमी की गिरफ्तारी की मांग
युवती अंजलि के परिजनों ने राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर मामले में कार्रवाई और आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी मांग की है। बता दें कि वायरल वीडियो में प्रेमिका अपने प्रेमी कुणाल पर दूसरी लड़की से बातचीत करने और उसे प्यार में धोखा देने का जिक्र करती है। साथ ही वह आत्महत्या कर लेने तक की बात भी कहती है।

जीवन बर्बाद करने का आरोप
इसके बाद कुणाल उससे पीछा छुड़ाने की बात कहता सुनाई देता है। इसके बाद युवती उससे अपना जीवन बर्बाद करने की शिकायत करती है। आत्महत्या करने की चेतावनी देती है। इसके बाद भी कुणाल यह कहते सुनाई देता है कि जो जी में आए वह करे। प्रेमी कुणाल से बात करने के बाद युवती ने सल्फास की गोलियां खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंंत अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

युवती की बहन का दावा-दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज
मृतका युवती अंजलि की बहन ने बताया कि कुणाल और अंजलि का स्कूल टाइम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दस साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। तीन साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। यह बात सबको पता है। शादी करके दोनों एक माह तक पाली में पति पत्नी के रूप में किराए के मकान में साथ भी रहे, लेकिन तीन साल से कुणाल उसे अपने घर नहीं ले गया और अंजलि को बहला-फुसला रहा था।

कुणाल करना चाहता है दूसरी शादी
अंजलि की बहन का आरोप है कि कुणाल अब दूसरी शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर अंजलि जब कुणाल के घर गई तो उसकी मां, भाभी व भाई और कुणाल ने उसके साथ बदतमीजी की। साथ ही उन्होंने अंजलि से कोर्ट मैरिज के दस्तावेज और कुणाल के साथ की उसकी तस्वीर भी छीन ली। उसे अपनाने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications