Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान से बवाल, आदिवासी समाज का यूं फूटा गुस्सा
Rajasthan News:राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासियों को लेकर दिए गए बयान से उठा विवाद ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज प्रदेश के कई जिलों में शिक्षा मंत्री के बयान के विरोध में उनके पुतले फूंके गए।
राजस्थान में भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत की अपील का असर ऐसा होगा शायद किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विरोध में गृह जिले बारां से लेकर डूंगरपुर, बांसवाड़ा और जैसलमेर तक आज लोगों का गुस्सा सड़क पर फूटा। आक्रोशित लोगों ने शिक्षा मंत्री का पूतला तक फूंक दिया।

डूंगरपुर जिले में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने आज कलेक्ट्रेट पर मंत्री दिलावर के खिलाफ प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। साथ ही कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर दिलावर को पद से हटाने और आदिवासियों से माफी मांगने की मांग की है।
मदन दिलावर ने बिते दिनों ही एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो आदिवासी खुद को हिन्दू नहीं मानते हैं, उनका डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। दिलावर के इस बयान के बाद राजस्थान में आदिवासी समुदाय में काफी रोष है और उनका विरोध हो रहा है।
हालांकि शनिवार को मदन दिलावर ने मामले को नियंत्रित करने की कोशिश की थी और सफ़ाई दी थी कि आदिवासी सम्मानित हिंदू हैं। मगर इसके बाद भी विरोध का सिलसिला बंद नहीं हुआ।
भारत आदिवासी पार्टी के नेता कांतिभाई आदिवासी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा दिए गए बयान से आदिवासियो की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से हमारी खुद की संस्कृति, परम्परा और भाषा जो अन्य धर्मो से हमें अलग करती है।
मदन दिलावर को लेकर कैसे शुरू हुआ विवाद ? जानिए यह है पूरा मामला
बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रोत ने कहा आदिवासी हिन्दू नहीं है तो मदन दिलावर ने पलटवार करते हुए कहा कि उनका डीएनए टेस्ट करवाएंगे। उसके बाद बढ़ा विवाद रोत ने फिर कहा, शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
दिलावर ने फिर बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि आदिवासी सम्मानित हिन्दू है।
उन्होंने कहा कि संविधान के आर्टिकल 342 की परिभाषा अनुसार अनुसूचित जनजाति की विशिष्ट पहचान, परम्परा और भाषा के बारे बताया गया है।
आदिवासी किसी धर्म के भाग नहीं है। बल्कि हम प्रकृति पूजक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को आदिवासियों के संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी नहीं है और न ही वे आदिवासियों की संस्कृति से परिचित है।
इसके अलावा जैसलमेर में भी शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया है । यहां भील समुदाय के लोगों ने दिलावर के बयान का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।
उधर मंत्री के गृह जिले बारां जिले में में ग्रामीण छात्र संगठन जिला अध्यक्ष मनीष मीना कजीखेड़ा के नेतृत्व में जमकर की नारेबाजी की गई। शहर के प्रताप चौक पर शिक्षा मंत्री दिलावर का पुतला फूंका गया।












Click it and Unblock the Notifications