Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yogita Anandpal Singh: आनंदपाल सिंह की बेटी योगिता का छलका दर्द, इमोशनल होकर कही ये बातें

Anand pal Singh ki Beti kaun hai: आनंदपाल सिंह एनकाउंटर केस फिर से सुर्खियों में है। जोधपुर अदालत ने 24 जुलाई 2024 को CBI क्‍लोजर रिपोर्ट अस्‍वीकार किया और 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा चलाने का आदेश दिया तो आनंदपाल सिंह की बेटी का भी दर्द छलका गया।

राजस्‍थान के सबसे बड़े गैंगस्‍टर रहे आंनद पाल सिंह के दो बेटी हैं। योगिता कंवर चौहान व चरणजीत कंवर चौहान उर्फ चिन्‍नू। कहते हैं कि चिन्‍नू लंबे समय से दुबई में रह रही है जबकि योगिता राजस्‍थान में है।

यह भी पढ़ें-Anand pal Singh: ये हैं वो 7 पुलिस वाले, जो आनंदपाल को मारकर फंस गए, अब कहां पोस्‍टेड?

Anandpal Encounter CBI Closer Report

HindiOneindia.Com से बातचीत में आनंद पाल सिंह की बेटी योगिता सिंह ने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है। उस पर वे कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती। हालांकि फेसबुक पर Yogita Singh नाम की आईडी से कई बातें लिखी गई हैं। इस पेज के इंट्रो में Official Facebook Page Of Yogita Anandpal Singh Sanwrad लिखा है।

Yogita Singh

आनंदपाल की बेटी ने क्‍या लिखा?

Yogita Singh वाली फेसबुक पेज पर लिखा है कि 'सत्य अजय है और अपराजित है। आज से 7 साल पहले जिस तरीक़े से एक फ़िल्मी कहानी का रूप देकर मेरे पापा की हत्या को एनकाउंटर दिखाया गया था। उसमें आज कोर्ट की तरफ़ से सीबीआई क्लोजर के ख़िलाफ़ फ़ैसला आया है। अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रहेगी।'

यह भी पढ़ें- Anandpal Encounter: 7 साल बाद अब पता चला आनंदपाल सिंह को पहली गोली किसने मारी थी?

Anandpal Encounter CBI Closer Report

आनंदपाल का एनकाउंटर क्‍यों हुआ?

  • आनंदपाल सिंह नागौर जिले के लाड़नू तहसील के गांव सांवराद का रहने वाला था। रावणा राजपूत परिवार के बड़े बेटे आनंद पाल लॉ के बाद B.Ed की डिग्री ले रखी थी। वह टीचर बनना चाहता था।
  • राजनीति में भी कदम रखा था, मगर एक वोट से प्रधानी का चुनाव हार गया था। राजनीति के साथ-साथ बिजनेस में भी फेल होने पर आनंदपाल ने अपराध की राह पकड़ ली थी।
  • लूट, डकैती, हत्‍या व फिरौती जैसी संगीन वारदात को अंजाम देते-देते आनंदपाल राजस्‍थान का गैंगस्‍टर बन गया। कई बार पुलिस पकड़ में आया।
  • 3 दिसंबर 2015 को आनंदपाल सिंह जेल से पेशी पर लाते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसकी तलाश करते हुए पुलिस 24 जून 2017 को चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के गांव मालासर में श्रवण सिंह के घर की छत पर आनंपाल का एनकाउंटर कर दिया था।

आंनदपाल का एनकाउंटर कब, कैसे हुआ?

आनंदपाल की पत्‍नी राज कंवर ने पति के एनकाउंटर पर सवाल उठाए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। राज कंवर के वकील ने बताया कि श्रवण सिंह के घर छत पर छिपे बैठे आनंदपाल सिंह को राजस्‍थान व हरियाणा पुलिस की टीम के करीब 200 जवानों ने घेर लिया था।

आनंदपाल सिंह छत पर छिपा हुआ था। पुलिस पार्टी ऊपर छत पर जाने में असफल हो रही थी। तब पुलिस ने आनंदपाल सिंह के भाई रूपेंद्र सिंह को विश्‍वास में लिया और बोला कि तुम आगे चलो। पुलिस के पीछे-पीछे आएगी। राजस्‍थान पुलिस ने आनंदपाल सिंह के भाई रूपेंद्र सिंह से कहा था कि 'तुम तुम्‍हारे भाई को सरेंडर करवा दो। पुलिस उसे मारेगी नहीं।'

रूपेंद्र आगे और उसके पीछे पुलिस को देख आनंदपाल ने छत पर सरेंडर कर दिया था। भंवर सिंह का यह भी कहना है कि आनंदपाल सिंह के सरेंडर करने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पिटाई की। उसके बाद हैड कांस्‍टेबल कैलाश चंद्र, सीआई सूर्यवीर सिंह व सीओ कुचामन विद्याप्रकाश ने आनंदपाल सिंह के सबसे पहले गोली मारी और उसकी हत्‍या कर दी।

यह भी पढ़ें- Anandpal Singh: कौन हैं IPS राहुल बारहट, जिनका 7 साल बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा आनंदपाल एनकाउंटर केस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+