राजस्थान में हाड़ौती के कोटा में अमित शाह की हुंकार, राहुल,गहलोत और खड़गे पर किया पलटवार
Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के चुनावी प्रचार में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने ताकत झौंक दी है।
आज कोटा में भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जहां हाड़ौती के गढ़ कोटा में कांग्रेस पर जमकर बरसे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने बहुमत इमरजेंसी लगाने में काम लिया, बीजेपी ने बहुमत देश सुरक्षित करने, धारा 370 हटाने, राममंदिर बनाने में काम लिया।

राजस्थान में आज शनिवार को कोटा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीसरी सभा विजय संकल्प महासम्मेलन के रूप में संबोधित की। मोदी 2 सरकार के लोकसभा स्पीकर और बीजेपी प्रत्याक्षी ओम बिरला के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।
अमित शाह ने कहा कि बिरला अभी तक कोटा बूंदी के लोगों से मोदी के नाम वोट मांग रहे हैं। मगर अमित शाह ने मंच से कहा कोटा बूंदी की जनता ओम बिरला के नाम का 26 अप्रैल को बटन दबाए। वह वोट सीधा मोदी के अकाउंट में जाएगा।
अमित शाह ने कांग्रेस, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला किया। बोले यह लोग झूठ फैला रहे है। बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है। यह लोग कह रहे है, बीजेपी को बहुमत मिलेगा तो बीजेपी SC, ST का आरक्षण खत्म करेंगे। लेकिन हम कहते है कांग्रेस ने बहुमत इमरजेंसी लगाने में काम लिया और बीजेपी को 2014, 2019 में बहुमत मिला, तो उस बहुमत से देश सुरक्षित करने, धारा 370 हटाने, राममंदिर बनाने में काम लिया।
कांग्रेस तो OBC विरोधी दल है। बीजेपी ने ओबीसी को संवैधानिक बनाया है। शाह ने कहा भाजपा का लक्ष्य है देश के अर्थ तंत्र को दुनिया के तीसरे नंबर पर ले लाना है। शाह ने कहा मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाई, रामलला का जन्मदिन टेंट से मंदिर में मनाया।
देश सुरक्षित किया। आतंकवाद खत्म किया। CAA लाए, महिलाओं को 33% आरक्षण दिया। इस लिए कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। यह सब करने से कांग्रेस को अपने वोट बैंक के समाप्त का डर लगता था। राहुल बाबा बोलते थे 370 हटने से कश्मीर में खून बहेगा। मगर एक कंकड़ तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई।
शाह ने कहा गहलोत बेटे को जीतने में लगे हुए है। बीजेपी की राजस्थान की 25 - 25 सीट जीतेगी। सभा में मौजूद महिलाओं से कहा वह मटकी तरह टकोरा लगाकर मोदी को वोट दे। जिसकी आवाज इटली तक जाए।
देश सुरक्षित हाथो में जाएगा। तीसरी बार मोदी मजबूत होंगे। देश सुरक्षित और शिक्षित हुआ है। अब मां बच्चों को चंदा मामा दूर के, वाली लोरी नहीं सुनाएगी। क्योंकि मोदी ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर तिरंगा पहुंचा चुके। चंदा अब हमारे नजदीक ले आए।
अमित शाह ने हाड़ौती में केंद्र सरकार के काम गिनाए। बोले कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र को बीजेपी देश का सबसे आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाएगी। जनता बिरला को सांसद बनाए। शाह ने ERCP को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। कहा पांच साल प्रोजेक्ट लटकाए रखा। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया। पीएफआई को मोदी ने बैन किया।
ओम बिरला की तारीफ की, शाह बोले बिरला ने स्पीकर रहते लोकतांत्रिक तरीके से चलाई। शाह ने जनता से कहा उनके सामने दो विकल्प है एक राहुल बाबा, भाई बहन। दूसरे नरेंद्र मोदी किसे वह चुनेंगे।
राहुल बाबा थाइलैंड छुट्टियां मानते है। सामने 23 साल का सीएम से पीएम तक का तजुर्बा वाला व्यक्ति है मोदी। भाई बहन को गर्मी सहन नहीं होती। दूसरा मोदी सीमाओं पर जवानों के बीच नजर आते है। भाई बहन तीन माह थाइलैंड जाते है। कोटा की तारीफ की शाह बोले कोटा में बच्चे जीवन बनाने आते है। बिरला ने कोरोना काल में सुरक्षित घर पहुंचाए।
बीजेपी प्रत्याक्षी ओम बिरला ने भी मंच से संबोधित करते हुए कहा कि विकास एजेंडा होगा। कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र को लोग देखने आयेंगे। जनता से कहा मैं आपका बेटा, भाई, सेवक बनकर काम करूंगा। एक एक घर में 365 दिन खड़ा रहूंगा। जनता मेरी ईमानदारी, पारदर्शीयता, मेहनत से अवगत है। बिरला ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल पर बिना नाम लिए, इशारों में कहा 25 साल की मेरी राजनीति जाति धर्म के आधार पर नहीं रही।
सबका मैंने भरोसा जीता है। अहंकार और गुंडागर्दी की भाषाओं से चुनाव नहीं लड़ा जाता। एयरपोर्ट मुद्दे पर बोले कांग्रेस अटकाया। मगर भजनलाल शर्मा सरकार ने 20 दिन में पैसे जमाकर काम आगे बढ़ाया। DPR बनते ही काम शुरू होगा। लेकिन अमित शाह अपने भाषण में कोटा में एयरपोर्ट भी बीजेपी की उपलब्धि में गिना दिया।












Click it and Unblock the Notifications