जानिए 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो भैरों सिंह राठौड़ के बारे में, जिनसे जैसलमेर में मिले अमित शाह

जयपुर, दिसंबर 05। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर हैं। शनिवार को जैसलमेर पहुंचे अमित शाह ने अगले दिन रविवार को बीएसएफ की स्थापना दिवस परेड में शिरकत की। यहां अमित शाह का संबोधन भी हुआ है। इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह ने जैसलमेर में ही 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो भैरों सिंह राठौड़ से मुलाकात की। इस मुलाकात में अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल थे।

भैरों सिंह राठौड़ से मिले अमित शाह

भैरों सिंह राठौड़ से मिले अमित शाह

मुलाकात के बाद अमित शाह ने ट्विटर पर इसकी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "आज 1971 के युद्ध में लोंगेवाला पोस्ट के वीर नायक भैरों सिंह राठौड़ जी से जैसलमेर में मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, उन्होंने लोंगेवाला पोस्ट से दुश्मनों को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। आपकी वीरता और मातृभूमि के प्रति प्रेम ने देश के इतिहास व देशवासियों के हृदय में एक अपार श्रद्धा का स्थान बनाया है। आपको नमन करता हूं।"

कौन थे भैरों सिंह राठौड़

कौन थे भैरों सिंह राठौड़

आपको बता दें कि भैरों सिंह राठौड़ साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के नायक हैं। युद्ध के वक्त उनकी तैनाती लोंगेवाला पोस्ट पर थी और उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। भैरौं सिंह युद्ध के वक्त डी कंपनी की 14वीं बटालियन की तीसरी टुकड़ी में तैनात थे। लोंगेवाला पोस्ट पर डी कंपनी मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व में दुश्मन का सामना कर रही थी। लोंगेवाला पोस्ट पर 120 जवानों की टुकड़ी ने इस पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

1987 में सेना से हुए थे रिटायर

1987 में सेना से हुए थे रिटायर

लांस नायक भैरो सिंह ने एलएमजी गन से लगातार 7 घंटे तक फायरिंग की थी और करीब 25 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। लोंगेवाला के युद्ध में वीरता के लिए साल 1972 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान ने उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया था। 1963 में बीएसएफ ज्वॉइन करने वाले भैरों सिंह राठौड़ 1987 में सेना से रिटायर हो गए थे। 1971 युद्ध पर बनी फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह राठौड़ का किरदार निभाया है। वहीं उनकी टुकड़ी के मेजर कुलदीप सिंह का रोल सनी देओल ने किया है।

ये भी पढ़ें: BSF स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए अमित शाह, संबोधन में कहा- हम बीएसएफ को वर्ल्ड क्लास तकनीक देंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+