General Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 के बजट को लेकर व्यापारी और आमजन की प्रतिक्रिया से चौंक जाएंगे आप, जानिए
General Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश कर दिया। इस आम बजट में जहां सौगातों का पिटारा खोलने का दावा किया जा रहा है वहीं आमजन के साथ व्यापारियों ने भी इस बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आज राजस्थान में केंद्र सरकार के इस बजट को लेकर जहां किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बजट को पूंजीपतियों वाला बताया है वहीं व्यापारी वर्ग ने टैक्स स्लैब में राहत देने से खुशी जाहिर की है।
व्यापार महासंघ के मनीष बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार का आज पेश किए बजट में छोटे व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। मोबाइल, इलेक्टिक व्यापार से जुड़े व्यापारियों के लिए भी टैक्स स्लैब में इजाफा करने से काफी राहत मिलेगी। दरों में गिरावट होने से अब ग्राहक बाजार में ज्यादा जुड़ेगा।

वहीं ज्वैलरी में आज दामों में काफी गिरावट दर्ज हुई है। मैं भी सोने-चांदी का व्यापारी हूं, दामों में गिरावट से काफी फायदा मिलेगा। सोने में जहां 4 हजार रूपए तक की गिरावट दर्ज की गई है साथ ही चांदी के दामों में भी गिरावट आई है। इससे अब बाजार में ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद है।
इसके साथ ही समाजसेवी अशोक बैरवा ने बजट को काफी नाराजगी जाहिर की है। आज पेश किए बजट से आमजन ठगा सा महसूस कर रहा है। बजट में ना तो विकास की बात की गई है। ना ही रोजगार को लेकर भी कोई विशेष बजट नहीं है। बजट के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। इससे लोगों को गुमराह किया है। धर्म की राजनीति कर लोगों को ठगने का काम किया है। आम आदमी का बजट बिगड़ा हुआ और इससे त्राही-त्राही मची हुई है।
अशोक बैरवा ने बजट की सौगातों को लेकर बड़ी आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा उपचुनावों में मतदाता इसका पूरा जवाब देगा।
स्थानीय निवासी हरीराम बैरवा ने बजट को लेकर कहा कि केंद्र सरकार के बजट से राजस्थान को काफी उम्मीदें थी लेकिन इस बजट में किसानों को लेकर कोई सौगातें नहीं मिली है। इस बजट में एमएसपी को लेकर भी काफी उम्मीदें थी । किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा होनी चाहिए थी लेकिन नहीं हुई ।












Click it and Unblock the Notifications