11 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, HCL खदान में फंसे सभी 14 लोग आए बाहर, 3 की हालत गंभीर
राजस्थान के झुंझुनूं में कोलिहाल खदान में फंसे भी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूट जाने की वजह से इसमे सवार 14 लोग फंस गए थे।
इन सभी लोगों को 11 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। खदान से बाहर आने के बाद इन सभीलोगों को जयपुर के अस्पताल में भेजा गया है,जहां इनका मेडिकल टेस्ट होगा।

झुंझुनू सरकारी अस्पताल शीशराम के नर्सिंग स्टाफ की ओर से बताया गया है कि कुछ लोगों के हाथ तो कुछ के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन तीन लोगों की हालत गंभीर है।
Recommended Video
झुंझुनू सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने बताया कि खदान में फंसे सभी लोगों सुरक्षित बचा लिया गया है,जिसमे तीन लोगों की हालत गंभीर है, इन्हे जयपुर रेफर किया गया है।
बता दें कि मंगलवार देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया था। खदान से बाहर निकालने तुरंत बाद इन सभी लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
खदान में फंसे अधिकतर एचसीएल के ही कर्मचारी थे। खदान के बाहर आधार दर्जन एंबुलेंस को तैनात किया गया था।बता दें कि खदान की लिफ्ट टूटने की वजह से 1800 फीट गहरी खदान में ये सभी लोग फंस गए थे।
जानकारी के अनुसार यह हादसा लिफ्ट की रस्सी टूटने की वजह से हुआ। खदान के भीतर फंसे अधिकारियों में केसीसी यूनिट चीफ जीडी गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र पांडे जो दिल्ली से आए थे, कोलिहान खदान के उप महाप्रबंधक एके शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विकास पारीक,विनोद सिंह शेखावत, एके बैरा,अर्णव भंडारी, यशोराज मीणा, वनेंद्र भंडारी,निरंजन साहू, करण सिंह गहलोत, प्रीतम सिंह, हरसीराम,भगीरथ शामिल थे। पत्रकार विकास पारीक खदान के अंदर फोटोग्राफी के लिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications