Delhi Election 2020: झुंझुनूं के पूर्व MP शीशराम ओला की पौत्रवधू आकांक्षा ओला मॉडल टाउन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी

दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का बिगल बज चुका है। 8 फरवरी को मतदान और 11 फरवरी को मतों की गणना की जाएगी। दिल्ली चुनाव में राजस्थान के झुंझुनूं जिले की बहू आकांक्षा ओला भी भाग्य आजमा रही हैं। कांग्रेस ने आंकाक्षा ओला को मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। आकांक्षा ओला महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र महिला कांग्रेस की प्रभारी भी हैं।

विधायक बृजेंद्र ओला के बेटे से हुई शादी

विधायक बृजेंद्र ओला के बेटे से हुई शादी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी आकांक्षा ओला का झुंझुनूं से रिश्ता यह है कि ये राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता और झुंझुनूं के पूर्व सांसद रहे शीशराम ओला की पौत्रवधू हैं। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उपखंड के गांव अरड़ावता निवासी शीशराम ओला के बेटे विधायक बृजेंद्र ओला के पुत्र अमित ओला की पत्नी हैं।

 आकांक्षा के पिता तीन बार एमएलए रहे

आकांक्षा के पिता तीन बार एमएलए रहे

बता दें कि आकांक्षा मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली की मॉडल टाउन सीट पर आकांक्षा के पिता कुंवर करण सिंह तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में मुख्य सचेतक भी रहे। इस बार करण सिंह ने अपनी जगह बेटी आकांक्षा ओला को टिकट दिलाया है।

 ससुर के लिए किया चुनाव प्रचार

ससुर के लिए किया चुनाव प्रचार

आकांक्षा ओला ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में अपने पति अमित ओला के साथ ससुर बृजेंद्र ओला के लिए प्रचार किया था। शेखावाटी की राजनीति में ओला परिवार का खासा प्रभाव रहा है। आकांक्षा इस परिवार से राजनीति में आने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पूर्व उनकी सास राजबाला ओला झुंझुनूं की जिला प्रमुख रह चुकी हैं।

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्द ही दिल्ली जाएंगे

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्द ही दिल्ली जाएंगे

लोकसभा चुनाव 2014 भी लड़ा लेकिन हार गई थीं। युवक कांग्रेस के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष रविन्द्र भड़ौंदा ने बताया कि आकांक्षा के समर्थन में प्रदेशभर से युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्द ही दिल्ली जाएंगे। झुंझुनूं का ओला परिवार पूरे राजस्थान की राजनीति में अहम स्थान रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+