LokSabha Election: राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियोंं का काउंट डाउन, आज हो सकती है इन नामों की घोषणा
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की सियासी बिगुल बज चुका है। भाजपा ने जहां प्रदेश में 25 में से 15 सीटों पर धुरंधर नेताओं को मैदान में उतार दिया है।
अब कांग्रेस भी जल्द ही सियासी पिच में स्टॉर खिलाड़ियों को उतारने की तैयारी कर रही है। आज दिल्ली में कांग्रेस स्क्रिनिंग की बैठक होनी है। चर्चा है कि कई नामों की घोषणा हो सकती है।

इससे पहले कांग्रेस खेमे से एक लिस्ट सोशय मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कई नाम सामने आए है। इन नामों में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का नाम भी शामिल है।
बैठक से पहले ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची वायरल, वायरल सूची के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता नहीं शामिल।
वायरल सूची के अनुसार इस तरह है कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम
जालौर - सिरोही लोकसभा सीट से- वैभव गहलोत, झुंझुनूं से- बृजेंद्र ओला, कोटा- अशोक चांदना, उदयपुर- ताराचंद मीणा, दयाराम परमार, भीलवाड़ा- धीरज गुर्जर, सीकर- महादेव सिंह खंडेला, सीताराम लांबा, अलवर- ललित यादव, बारां-झालावाड़ प्रमोद जैन भाया, चेतन पटेल, बाड़मेर-जैसलमेर- प्रभा चौधरी, हेमाराम चौधरी के नामों की चर्चा है।
दौसा- मुरारीलाल मीणा, कमल मीणा, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ - शिमला नायक, डूंगरपुर- बांसवाड़ा - विकास बामनिया, राजसमंद- सुदर्शन रावत, भरतपुर भजनलाल जाटव, संजना जाटव, टोंक-सवाई माधोपुर- सचिन पायलट, नमोनारायण मीना और हरीश चंद्र मीणा, जोधपुर- मानवेंद्र सिंह जसोल, महेंद्र विश्नोई, अजमेर- विकास चौधरी, डॉ. रघु शर्मा के नाम की चर्चा है।
भाजपा की ओर से राजस्थान के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद अब संभावना है कि 10 मार्च तक कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आ सकती है। पहली सूची में करीब 10- 15 नामों की घोषणा हो सकती है।
सूत्रों के माने तो बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने के बाद से कांग्रेस गठबंधन प्रेशर में आ गया है। इसके बाद अब कांग्रेस इंडिया गठबंधन भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
बता दें कि बता दें कि शनिवार को बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पीएम मोदी को वाराणसी से, अमित शाह को गुजरात से और राजनाथ सिंह को लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा राजस्थान के 25 लोकसभा सीटों में से 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications