मामूली विवाद के बाद एक दूसरे पर लठ लेकर टूट पड़े दो गुट, देखिए लाइव वीडियो
भरतपुर, 5 जुलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है। विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनों गुट के लोग एक दूसरे पर लाठियों और डंडों से हमला कर रहे हैं। चारों ओर हाहाकार मचा है। दोनों गुटों की कुछ महिलाएं और बच्चे भी इस लड़ाई में मौजूद है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

पूरा मामला भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके का है। जहां बुराबई गांव में करीब तीन दिन पहले मकान की नींव खुदाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठियां चली। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया है।
वीडियो वायरल होने के बाद भरतपुर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने संबंधित थाना अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मकान बनाने के दौरान दो पड़ोसियों में बाउंड्री की नींव को लेकर विवाद हुआ। जिसको लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए और दोनों तरफ से जमकर लाठियां चली जिसमे कई लोग घायल हुए है।












Click it and Unblock the Notifications