7 फेरों के बाद पुलिस थाने पहुंची दो दुल्हन बहनें, जानिए विदाई के वक्त क्यों मुकर गए दूल्हे? ?

भरतपुर, 11 मई। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना के सिकंदरा में दूल्हों द्वारा सात फेरों के बाद मुकर जाने का मामला सामने आया है। ऐसे में दुल्हन बहनों ने बाबुल के घर से विदा होकर ससुराल पहुंचने की बजाय पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की है। दुल्हनों ने पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि शादी में सब कुछ ठीक चल रहा था। बारात की आवाभगत भी अच्छे से की गई थी। सात फेरे भी हो गए थे, मगर विदाई के वक्त दूल्हों ने पांच लाख रुपए व बाइक की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं होने पर दुल्हनों को छोड़कर चले गए।

बारात रामपुरा (गढ़ीबाजना) से आई

बारात रामपुरा (गढ़ीबाजना) से आई

बता दें कि भरतपुर बयाना के सिकंदरा के शिवशंकर जाटव की 19 वर्षीय बेटी सुषमा भारती और उसके छोटे भाई हरिशंकर की 21 वर्षीय बेटी राजकुमारी की शादी मंगलवार रात को हुई थी। दोनों की बारात रामपुरा (गढ़ीबाजना) से आई थी। शादी दो चचेरे भाइयों पवन पुत्र जलसिंह और गौरव पुत्र उदयसिंह से होनी थी।

दूल्हा पक्ष ने 5 लाख कैश, एक बाइक व गहनों की मांग कर दी

दूल्हा पक्ष ने 5 लाख कैश, एक बाइक व गहनों की मांग कर दी

शाम को बारात आई। तमाम रीति रिवाज निभाए गए। रात को फेरे हुए। बुधवार विदाई की तैयारी चल रही थी। तब दूल्हा पक्ष ने 5 लाख कैश, एक बाइक व गहनों की मांग कर दी। लड़की वाले इन मांगों से हैरान रह गए।

शिवशंकर मजदूर, हरिशंकर मंदबुद्धि

शिवशंकर मजदूर, हरिशंकर मंदबुद्धि

शिवशंकर मजदूर हैं और उनका छोटा भाई हरिशंकर मंदबुद्धि है। उन्होंने विवशता जताई। ऐसे में दोनों दुल्हनों के पिता दूल्हों की मांग को पूरा नहीं कर पा रहे थे। वे दूल्हों से बेटियों को विदा कर ससुराल ले जाने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन लड़के वाले नहीं माने।

आखिरकार दोनों दुल्हनों को शादी के जोड़े में ही छोड़कर वे चले गए। आज दोपहर दुल्हनें अपने परिजनों के साथ शादी के जोड़े में ही थाने जा पहुंचीं और मामला दर्ज करवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+