दिवाली से पहले सरकार ने दी बड़ी सौगात, 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा एड हॉक बोनस
Ad Hoc Bonus: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिवाली के मौके पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। उन्होंने करीब 6 लाख कर्मचारियों के लिए 'एड हॉक' बोनस की घोषणा की है। ये बोनस दिवाली पर एक खास तोहफा माना जा रहा है। यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो पे लेवल L-12 या ग्रेड पे ₹4800 और उससे कम वेतन पर कार्यरत हैं।
राज्य सरकार के इस फैसले से न केवल कर्मचारियों की खुशी बढ़ेगी, बल्कि उनके परिवारों में भी उत्सव का माहौल बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बोनस का लाभ सिर्फ राज्य सरकार के कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। दिवाली के इस अवसर पर यह कदम कर्मचारियों के लिए सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है।

पंचायत और जिला परिषद के कर्मचारी भी शामिल
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस फैसले का लाभ सिर्फ राज्य सरकार के कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। भजनलाल शर्मा ने इसे दिवाली के अवसर पर कर्मचारियों के लिए विशेष तोहफा बताया। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने जयपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले तैयारियों का निरीक्षण किया। अमित शाह नई आपराधिक कानूनों पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: School Holidays: शिक्षा विभाग ने क्यों लिया स्कूल बंद करने का फैसला? 18 अक्टूबर तक रहेगी बच्चों की छुट्टी
नई आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी
यह प्रदर्शनी 13 से 18 अक्टूबर तक चलेगी और इसका उद्देश्य जनता को नई आपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी देना है। राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने जनता से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी में अवश्य जाएं।
कॉलोनियल कानूनों का नया स्वरूप
नई आपराधिक कानून-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-को प्रधानमंत्री की दृष्टि से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य पुराने कॉलोनियल कानूनों को बदलकर न्याय प्रणाली को सुधारना और ध्यान सिर्फ सजा से न्याय की ओर केंद्रित करना है।
कार्यक्रम का मुख्य विषय है, "सुरक्षित समाज, विकसित भारत-सजा से न्याय की ओर।" इन नए कानूनों ने भारतीय दंड संहिता (IPC), दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ली है। इसके माध्यम से नागरिकों को न्याय और सुरक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहारों पर टिकट बुकिंग में बड़ा खेल, IRCTC ने बताया कैसे बचें स्कैम से?












Click it and Unblock the Notifications