Rajasthan: बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी का एक्शन, स्पा सेंटर पर मारा छापा फिर क्या हुआ
Rajasthan Spa Center Teena Dabi: राजस्थान के बाड़मेर में आज आईएएस कलेक्टर टीना डाबी शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकली तो इसी दौरान एक स्पा सेंटर की शिकायत पर रेड भी कर दी।
राजस्थान में इन दिनों बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी लगातार चर्चाओं में है। चर्चाओं की सबसे बड़ी वजह से जिले को गंदगी से मुक्त बनाने के चलाए जा रहे अभियान को लेकर।
लेकिन आज जो कुछ बाड़मेर के बीच बाजार में हुआ उससे हर कोई हैरत में पड़ गया। कलेक्टर मैडम पहुंची तो शहर की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने थी लेकिन इसी दौरान एक स्पा सेंटर पर नजर पड़ी तो पुलिस महकमें के अधिकारियों ने दौड़ लगा दी।

दरअसल कलेक्टर टीना डाबी को शहर में सफाई अभियान के दौरान एक स्पा सेंटर पर शक हुआ तो प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने स्पा संचालक को दरवाजा खोलने को कहा तो उसने गेट नहीं खोला।
बाद में कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस की सहायता से अनैतिक कार्य करते दो युवक एवं पांच युवतियों को दास्तयाब करवाया।
इस दौरान एडीएम को स्पा संचालक के गेट ना खोलने पर कूदकर सेंटर के अंदर घुसना पड़ा। इस कार्यवाही में महिला पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया गया, चूंकि स्पा में कुछ युवतियों के अनैतिक कार्य करने की सूचना मिली थी।
जिस पर मौके पर पहुंचकर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सफाई अभियान के दौरान स्पा संचालक को गेट खोलने को बोला लेकिन जब उसने गेट नहीं खोले तो एडीएम राजेन्द्र सिंह ने छत से ऊपर जाकर अंदर कूदकर दरवाजे खुलवाए। उनके अंदर जाने पर दो युवक और पांच युवतियां अनैतिक कार्य करते पाए। घटना शहर के चामुंडा चौराहे की है।












Click it and Unblock the Notifications