कर्ज चुकाने के लिए कातिल बन गया मिस्त्री, शिक्षक बनकर आरोपी के घर पहुंची पुलिस तब हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर के श्री विजय नगर के बहुचर्चित उषा बजाज हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। श्रीगंगानगर पुलिस ने उषा बजाज की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Accused arrested in Usha Bajaj Murder Casr Sri Vijay Nagar Sri Gangnagar

श्रीगंगानगर एएसपी सीताराम प्रजापत ने बताया कि श्री विजय नगर के बसंत विहार कॉलोनी निवासी रामदेव उर्फ रामू 24 वर्षीय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने सोमवार दोपहर को राजेंद्र बजाज के घर में घुसकर लूट के इरादे से उनकी पत्नी उषा बजाज का दिनदहाड़े मर्डर कर दिया था।

उषा बजाज हत्याकांड के बाद जनता में उपजे आक्रोश को देखते हुए श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने 21 विशेष टीमों का गठन किया। मामले की जांच करते हुए टीमों ने पेट्रोल पम्प संचालक राजेन्द्र बजाज के घर आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।

तब पता चला कि उनके घर पर कुछ समय पूर्व मार्बल का काम करवाया गया था, जिसके चलते वार्ड 19 निवासी मिस्त्री रामदेव का आना जाना था। उसने उनके यहां पर काम भी किया था।

पुलिस की एक टीम को शिक्षक बनाकर किराए के मकान के लिए रामदेव के घर भेजा गया। तब उसके घर की दयनीय स्थिति देख पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर बाद में सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया।

पुलिस के अनुसार 10 जून की दोपहर को राजेन्द्र बजाज के पेट्रोल पम्प पर जाने के बाद रामदेव उनके घर आया और उषा बजाज के गहने व रुपए लूट लिए और उसी दौरान उसकी हत्या कर डाली। वह यहां पर मार्बल का करके गया था तो घर के बारे में उसे अच्छे से जानकारी थी। साथ ही उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उस पर काफी कर्ज हो रखा है, जिसे चुकान के ​लिए रुपयों की जरूरत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+