Rajasthan News: नागौर में एसीबी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर एसडीएम कार्यालय का बाबू, पूछताछ में जुटी टीम
Rajasthan ACB News: आज राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की कार्रवाई केे बाद ऐसी चर्चाएं हुई कि हर कोई हैरत में पड़ गया। हुआ यूं कि एसीबी ने आज एसडीएम कोर्ट के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
नागौर जिले के उपखंड डेगाना एसडीएम कोर्ट के कनिष्ठ सहायक अशोक भाकर को नागौर एसीबी पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एसडीएम कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया है।
एसीबी की टीम के एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद तहसील कार्यालय तक हड़कंप मच गया। एसीबी रिश्वतखोर बाबू को पकड़ कर डीएसपी कार्यालय पहुंची, जहां पर कार्रवाई कर नागौर ले जाने की की तैयारी कर रही है।

नागौर एसीबी एडिशनल एसपी कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने एसडीएम कार्यालय में नियुक्त बाबू को एक परिवादी से बैंक लोन के डिफाल्टर मामले को लेकर 9800 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
एसीबी टीम के जब हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर बाबू pic.twitter.com/8qQYX91DdH
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 30, 2024
नागौर एसीबी की कल्पना सोलंकी ने बताया की कनिष्ठ सहायक अशोक ने परिवादी रिछपाल राम के के.सी.सी. लोन में डिफाल्टर होने पर परिवादी द्वारा बैंक से सेटलमेंट के बाद उपखण्ड अधिकारी कार्यालय डेगाना से परिवादी के विरूद्ध रोड़ा एक्ट की कार्यवाही बन्द कराने व जमीन के म्यूटेशन में बैंक का नाम हटाने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
एसीबी को इस बारे में शिकायत दी गई तो टीम ने पहले इसका सत्यापन कराया और आज जाल बिछाकर ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी अशोक को 9800 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अशोक को डेगाना डीवाईएसपी कार्यालय में लाकर एसीबी टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है ।












Click it and Unblock the Notifications