पीएम मोदी के प्रति दीवानगी ऐसी कि बेटे की शादी के कार्ड पर ही छपवा दिया 'अबकी बार 400 पार'
Abki Baar 400 Paar on Wedding Card: पिछले दिनों राजस्थान से शादी का एक कार्ड वायरल हुआ, जिसमें सुरजाराम के 17 पोते-पोतियों की एक साथ शादी की जानकारी थी। अब एक और अनूठा कार्ड सामने आया है।
इस कार्ड पर लोकसभा चुनाव 2024 का रंग चढ़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी दिखाई दे रही है। दीवानगी भी ऐसी कि शादी के कार्ड पर पीएम मोदी का नारा 'अबकी बार 400 पार' लिखा हुआ है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर के गांव माधोपुरा निवासी प्रह्लाद, कैलाश, रमेश चंद्र व सीताराम कुडावा परिवार के बेटे हसमुख की 23 अप्रैल बीना के संग शादी हो रही है। 19 अप्रैल को लग्न एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम है।
कुडाया परिवार ने बेटे की शादी के कार्ड पर पीएम मोदी की फोटो के साथ ही लिखवाया है कि 'अबकी बार 400 पार' मतलब लोकसभा चुनाव 2024 को भारतीय जनता पार्टी को 400 सीटें मिलने वाली हैं।
खुद पीएम मोदी इन दिनों राजस्थान के दौरे पर हैं। कोटपूतली, अजमेर व चूरू में चुनावी सभा को सम्बोधित कर चुके हैं। जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी भी 'अबकी बार 400 पार' का नारा लगवा चुके हैं।
कुडाया परिवार के इस स्नेह भरे निमंत्रण पर पर 'फिर एक बार मोदी सरकार'के नारे के साथ ही PM मोदी व अयोध्या रामलला मंदिर की तस्वीर भी छापी है।
मीडिया से बातचीत में दूल्हे हसमुख के दूल्हे के भाई विनोद कुडाया ने बताया कि उनका परिवार पीएम मोदी से इतना प्रभावित है कि काफी समय पहले एक निर्णय लिया था कि जब भी लोकसभा चुनाव होंगे, तब एक सदस्य की शादी जरूर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications