Abhimanyu Faujdar : राजस्थान पुलिस के ASI का वो बेटा जो 7 बार फेल होकर बना फ्लाइंग ऑफिसर
भरतपुर, 20 जुलाई। राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव कंजोली निवासी 24 वर्षीय अभिमन्यु फौजदार ने यूपीएससी द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेन्स सर्विस एग्जाम को टॉप किया है। उसे तीसरी रैंक हासिल हुई है। अब वह फ्लाइट कमांडर बनकर देश की रक्षा करेगा और अभिमन्यु की सफलता के बाद जिले में ख़ुशी की लहर है।
Recommended Video

बीएससी के बाद शुरू कर दी थी तैयारी
अभिमन्यु के पिता कुशलपाल फौजदार भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में एएसआई के पद पर तैनात हैं। अभिमन्यु की शिक्षा भरतपुर में ही पूरी हुई है। उसने बीएससी करने के बाद एयरफाॅर्स में जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत शुरू कर दी।

इंटरव्यू में सात बार फेल
उसने सीडीएस परीक्षा की तैयारी की, मगर सात बार वह इंटरव्यू में असफल रहा। उसने हिम्मत नहीं हारी और अब आठवीं बार उसने सफलता पाते हुए देश में तीसरी रैंक हांसिल की है।

बचपन का ख्वाब अब हुआ पूरा
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अभिमन्यु ने कहा कि उसका बचपन से ही देश की रक्षा करने व इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन कर पायलट बनना था। इसलिए उसने काफी समय से इसकी तैयारी की और मेहनत का ही नतीजा है कि उसको आज सफलता हासिल हुई है।

जमकर मेहनत की, पाई सफलता
कभी ही हताश नहीं होना चाहिए बल्कि अपने सपने को पूरा करने के लिए हर समय दिल से मेहनत करने की जरूरत है। अभिमन्यु के पिता कुशल पाल ने बताया की बेटे का फाॅर्स में जाने का सपना था और उसके लिए उसने काफी मेहनत की जिसके चलते उसे आज सफलता मिली है।












Click it and Unblock the Notifications