राजस्थान के भरतपुर में एक मकान में पकड़ी धर्म परिवर्तन की फैक्ट्री, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई
Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन की फैक्ट्री का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जहां एक मकान में प्रार्थना सभा में महिलाओं और लोगों को ईसाई धर्म में तब्दील करवा जा रहा था।
ईसाई धर्म में परिवर्तन करने का सेंटर पकड़ा, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और सत्संगियों के बीच मारपीट एक व्यक्ति के सिर में आई चोट महिला के फटे कपड़े, 20 लोगों पुलिस हिरासत में
भरतपुर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का सेंटर पकड़ा गया। एक मकान से करीब 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसमें एक व्यक्ति और एक महिलाएं घायल हैं। महिला के कपड़े भी फट गए हैं। विश्व हिन्दू परिषद का कहना है की, मकान के अंदर धर्म परिवर्तन चल रहा था। वहीं पुलिस द्बारा हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है की, यहां पर यह भगवान की प्रार्थना की जा रही थी।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया की, इससे पहले सोनार हवेली से एक धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा था। प्रशासन ने उस मामले की जांच को लेकर SIT की टीम का गठन किया था लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आज हमें सूचना मिली की मथुरा गेट थाना इलाके में फाटक नंबर 39 के पास एक मकान में धर्मान्तरण हो रहा है। इसमें करीब 100 शामिल थे। जब हमने विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य को इस घर में भेजा तो, घर से निकली महिला ने कहा की, यहां लाइब्रेरी चल रही है लेकिन, जब हम घर के अंदर घुसे तो, ईसाईकरण चल रहा था।
घर के अंदर मौजूद लोगों ने बताया की, हमें यहां आने के लिए 5-5 सौ रुपये दिए गए हैं। यह घर रवि कुमार निवासी अजान का रहने वाला है। इसे गांव से इसलिए भगाया गया था क्योंकि, इसने हिन्दू देवी देवताओं को घर निकालकर नाली में फेंक दिया था। गांव से आकर यह एकता विहार कॉलोनी में रहा।
वहां भी इसने धर्म परिवर्तन करवाया। जिसके बाद आसपास के रहने वाले लोगों ने इसे वहां से भगाया। अब पिछले 4 साल से रवि यहां रहता है। यह यहां पर ईसाईकरण का काम करता है। इसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा समझाया गया था की, आप हिन्दू हो तो हिन्दुओं को बर्गलाओं मत।
जब रवि कुमार नहीं माना तो विश्व हिन्दू परिषद द्वारा इस सेंटर को पकड़ा गया। यहां से कुछ लोग चले गए और कुछ लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। घर के अंदर ईसा मसीह के पोस्टर लगे हुए हैं। पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति अपने आप को अलवर CMHO का भाई बता रहा था। घर के अंदर ईसा मसीह के छपे हुए कैलेंडर मिले हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने मारपीट की
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने बताया की, हमारे साथ विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई है। हम अपने भाई के यहां आये हुए थे। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चर्च में घुसकर मारपीट की है। हम लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे। चर्च के अंदर 10 से 15 लोग मौजूद थे। मेरी भतीजी के कपड़े फाड़ दिए। मेरी भतीजी को पीटा गया।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications