राजस्थान: Mount Abu में गिरी बर्फ, गाड़ियों के ऊपर जमी सफेद चादर
राजस्थान के माउंट आबू का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। तापमान गिरने से गाडियों की छतों पर, घास के मैदानों पर ओस जमने से बर्फ की सफेद चादर जम गई।

Mount Abu: पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब राजस्थान (Rajasthan) में देखने को मिल रहा है। यहां एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू (Mount Abu) का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। तापमान गिरने के बाद शनिवार को गाडियों की छतों पर, घास के मैदानों पर ओस जमने से बर्फ की सफेद चादर जम गई। तो वहीं, ठंड से बचने और खुद को गर्म लिए लोगों ने अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं।
दिसंबर महीने की शुरूआत के साथ राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। यहां माउंट आबू सहित कई जिले के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते यहां तापमान अब शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार 03 दिसंबर की अलसुबह यहां पर लोग आग जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हुए नजर आए। तो वहीं पर घास के मैदानों में जमीनी और वाहनों के शीशों पर पड़ती बर्फ यहां की सर्दी के सितम का एहसास करवाती हुई नजर आई।
हिल स्टेशन माउंट आबू सर्दी के इस मौसम में अपने एक अलग ही शबाब पर है। माफंट आबू से वाऊ सौ...कूल-कूल की हकीकत को बयां करते हुए कुछ तस्वीरे समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी की है। इन तस्वीरों में माउंट आबू में बर्फ की सफेद चादर सड़क, गाडियों पर बिछी हुई नजर आ रही है। सामान्यत: यहां दिसंबर के दूसरे सप्ताह से बर्फ जमने लगती है, लेकिन इस बार दिसंबर की शुरूआत में ही बर्फ जम गई।












Click it and Unblock the Notifications