नागौर: पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर पति ने पत्नी को ट्रैक्टर से बांध कर घसीटा
नागौर। शादी के समय सात फेरे लेते वक्त ताउम्र पत्नी की रक्षा का वचन देने वाले पति ने उसे दर्दनाक मौत दे दी। यह मामला राजस्थान के नागौर जिले का है। खबर के मुताबिक, डेगाना अंतरोली कलां गांव निवासी शिवनाथ ने अपनी पत्नी को ट्रेक्टर के पीछे बांधकर घसीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामणीनों ने पुलिस की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पहले दोनों ने साथ बैठकर पी थी शराब
नागौर जिले के डेगाना अंतरोली कलां गांव निवासी शिवनाथ अपनी पत्नी के साथ में शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि शिवनाथ अपना आपा खो बैठा और पत्नी को ट्रैक्टर के पीछे बांध कर उसे घसीटा। इस दौरान विवाहिता की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने डेगाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिने आरोपी पति शिवनाथ को लिया हिरासत में
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मृतका के पति शिवनाथ को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं, डेगाना थानाध्यक्ष रुपाराम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी शिवनाथ की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। शव को डेगाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति का पता चलेगा। पुलिस ने विवाहिता के पति शिवनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications