Rajasthan: बीकानेर डॉक्टर पर चाकू से किसने किया जानलेवा हमला,जानिए क्या है पूरा मामला ?

Rajasthan News: राजस्थान में डॉक्टर के चैंबर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमले की घटना से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। हालांकि गनीमत रही कि सुरक्षा गार्डों और मरीजों ने बीच-बचाव कर डॉक्टर की जान बचा ली।

कोलकाता में ट्रैनी महिला डॉक्टर से रेप , जघन्य हत्याकांड का आक्रोश पूरे देश में फैल रहा है। इसी बीच राजस्थान में बीकानेर के हृदय रोग विशेषज्ञ पर रविवार दोपहर को हमला हो गया।

सदर थाना इलाके के सार्दुलगंज के आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर में डॉ.बीएल स्वामी के चैंबर में दो हमलावर घुसे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मियो ने डॉक्टर को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इस हमले में डॉक्टर स्वामी के गंभीर चोटे आई है।

a-doctor-was-attacked-with-a-knife-in-bikaner-rajasthan-anger-among-doctors-of-the-state

इस पूरी घटना के बाद डॉ. बी.एल.स्वामी ने सदर पुलिस थाने में दो आरोपियों दो युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच महेंद्र सिंह उपनिरीक्षक कों सौंपी है।

डॉक्टर बीएल स्वामी ने बताया कि वह रोजाना की तरह ही अपने केबिन में बैठकर मरीजों का चैकअप कर रहे थे, इस दौरान दो व्यक्ति जबरदस्ती चैम्बर घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। टेबल पर रखा सामान फेंक दिया।

इस दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जेब से चाकू निकाला और पीड़ित डॉक्टर स्वामी से कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस बीच शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे बीच-बचाव कर डाक्टर स्वामी को इन दो युवकों के चंगुल से छुड़ाया। घटना को लेकर बीकानेर के डॉक्टर्स में भारी आक्रोश है।

आपकों बता दे कि सरदार पटेल मेडिकल मेडिकल कालेज के रेजिडेंट डॉक्टर कोलकाता मामले को लेकर पिछले 6 दिनों से कार्य बहिष्कार पर चल रहे हैं। अब पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+