राजस्थान : दौसा में जमीन के विवाद में 9 साल के बच्चे को बांध में डुुबोकर मारा

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के सदर पुलिस थाना इलाके के श्यालावास गांव में 9 वर्षीय बच्चे की बांध में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है।

9-year-old child drowned in a dam in a land dispute in Dausa
परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने केसीसी कराने के बहाने से घर की बुजुर्ग महिला को बुलाकर धोखाधड़ी पूर्वक उनकी जमीन अपने नाम करवा ली थी, जिसका पता चलने पर उनके बीच आपस में झगड़ा भी हुआ।

इस धोखाधड़ी रिपोर्ट के लिए पुलिस थाने गए तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से ने मना कर दिया और मजबूरन हमें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इस कारण घर के लगभग सभी सदस्य दौसा कोर्ट जा रहे थे। इसी बीच उनको सूचना मिली कि उनका 9 वर्षीय बालक दीपक कुमार गांव के पास बने पानी के बांध में डूब गया।

परिजनों का आरोप है कि बच्चा बांध के पानी अपने आप नहीं डूबा बल्कि जमीन की धोखाधड़ी करने वाले पक्ष ने उनके बच्चे को पानी में पानी में डुबोया है। उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और सदर थाना पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

मृतक बच्चे के चाचा रामकेश बैरवा ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर बच्चे को पानी में फेंककर मारा गया है। वह बांध के पास जानवर चराने के लिए गया था। दौसा सदर थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+